शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला की तस्वीर पर किया ऐसा कमेंट, जिसे देख कर हैरान रह गये फैंस

By रेनू तिवारी | Jun 09, 2020

बिग बॉस 13 की सबसे ज्यादा मशहूर जोड़ी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की थी। शो में दर्शक दोनों को साथ देखना काफी पसंद करते थे। सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज की जोड़ी को सोशल मीडिया पर सिडनाज के नाम से पॉपुलैरिटी मिली। बिग बॉस 13  टीवी पर 4 महीने तक चला था। इस दौरान ट्वीटर पर ये दोनों किसी न किसी वजह से रोज ट्रेंड होते थे। इस बार बिग बॉस 13 ने काफी टीआरपी बटौरी थी। थी। पंजाब की कटरीना कैफ के नाम से मशहूर शहनाज गिल भी दर्शको के दिल में अपनी जगह बनाने में सफल रही। जनता को उनकी क्यूटनेस काफी पसंद आयी और वह टॉप थ्री में शामिल हुई। 

इसे भी पढ़ें: फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है फिल्म गुड न्यूज़ और ड्रीम गर्ल, एक्टर्स के आये ये रिएक्शन

हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह काफी कूल लग रहे हैं। शहनाज गिल को सिद्धार्थ की ये तस्वीर काफी पसंद आयी हैं। शहनाज गिल ने सिद्धार्थ की इस तस्वीर पर तारीफो के पुल बांध दिए। शहनाज गिल ने तस्वीर पर कमेंच करते हुए लिखा- आज मैं रोक नहीं पा रही खुद को कमेंट करने से, कोई इतना क्यूट कैसे लग सकता है। बिग बॉस में मेरी तारीफ करता था, आज मैं बोलती हूं वॉव। तुम्हारी आंखें जानलेवा हैं। तुम्हारे बेतरतीब बाल, तुम्हारे गुलाबी होठ, क्या रफ एंड टफ लुक है यार, वाकई तुम एक गरम सिगरेट की तरह हो। सूरज, चांद, सितारा, इंद्र धनुष, क्रिसमस के पेड़, पूरा जहां।

"

शहनाज गिल का सिद्धार्थ की तस्वीर पर किया गया ये कमेंट काफी वायरल हो रहा हैं। सिडनाज के फैन इसका स्क्रीन शॉट लेकर वायरल कर रहे हैं। आपको बता दें कि शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला के लिए अपने प्यार का इजहार वह बिग बॉस के बाद आये शो मुझसे शादी करोगी में कर चुकी हैं। शहनाज को शो में सपोर्ट करने के लिए सिद्धार्थ शुक्ला भी आये थे। 

प्रमुख खबरें

रामलीला मैदान में Tejashwi Yadav का वार, मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की

तेजस्वी यादव का पीएम मोदी और ज्ञानेश कुमार पर हमला, जनता से बोले- किसी एक को चुनिए

Punjab में AAP को झटका, विधायक Chetan Singh Jouramajra और Harmeet Pathanmajra ने दिया इस्तीफा

Congress के पतन की वजह बनेगी महारैली, JP Nadda का Rahul Gandhi पर तीखा वार