SC द्वारा सिसौदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद बीजेपी ने केजरीवाल से इस्तीफा मांगा

By रितिका कमठान | Oct 30, 2023

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली आबकारी नीति घोटाला से संबंधित भ्रष्टाचार एवं धन शोधन के मामलों में सोमवार को दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की नियमित जमानत की अपीलें खारिज कर दी है। इस मामले में अब भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए आप की आलोचना की है। इतना ही नहीं बीजेपी ने आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा भी मांगा है।

इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल से बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने मांग की है कि अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें। उन्होंने सवाल किया कि आखिर अरविंद केजरीवाल इन सभी लोगों को बचाने में क्यों जुटे हुए है। ये वो पार्टी है जो कि इंडिया एगेंस्ट करप्शन के नाम पर शुरू हुई थी। इस पार्टी की शुरुआत अन्ना हजारे के आंदोलन से हुई थी। मगर अब जिस तरह से पार्टी के नेता लगातार आरोपों में फंस रहे हैं वो सवाल खड़े करता है। ये जानना जरुरी है कि क्या अरविंद केजरीवाल का शराब घोटाले में रोल है। ऐसे भ्रष्ट लोगों को बचाने में केजरीवाल क्यों जुटे हुए है। भ्रष्टाचार होने की स्थिति में अरविंद केजरीवाल को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी