Trump के जीतते ही शेख हसीना का बड़ा दांव, सड़कों पर उतरी आर्मी

By अभिनय आकाश | Nov 11, 2024

बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार को गिरे हुए लगभग तीन महीने हो चुके हैं। लेकिन आज भी वहां के हालात कमोबेश वैसे ही हैं। पहले कट्टरपंथियों ने देशभर में बवाल किया। उसके बाद बीएमपी के हजारों कार्यकर्ताओं ने देश की राजधानी में रैली निकाली और नए सिरे से चुनाव कराने व त्वरित सुधारों की मांग की। शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग अंतरिम सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में है। देखा जाए तो बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद से ही हलचल मची हुई है। ढाका में तो आवामी लीग के कार्यकर्ताओं व समर्थकों पर पुलिस ने सख्ती भी बरती है। बांग्लादेश की सेना ने उनके प्रदर्शन से पहले सैकड़ों कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया है।

इसे भी पढ़ें: अवामी लीग को युनूस ने बताया फांसीवादी, रैली करने की नहीं दी अनुमति

मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि अंतरिम सरकार देश में किसी भी हिंसा या कानून व्यवस्था को तोड़ने के किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि अवामी लीग अपने मौजूदा स्वरूप में एक फासीवादी पार्टी है। ऐसा कोई रास्ता नहीं है कि इस फासीवादी पार्टी को बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति दी जाएगी। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के नेतृत्व वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने रैली का आयोजन किया और वह नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार पर त्वरित सुधार लाने और अगला राष्ट्रीय चुनाव कराने के लिए दबाव बना रही है।

प्रमुख खबरें

आयकर विभाग में 7.8 करोड़ से अधिक ITR दाखिल, आकलन वर्ष 2026-27 का बना नया रिकॉर्ड

Nepal Flood Crisis | नेपाल में प्राकृतिक आपदा से भीषण तबाही! 950 से ज्यादा की जान गई, PM बालेन शाह बोले- यह क्लाइमेट चेंज का असर

बेंगलुरु दक्षिण में जाली नोट छापने का भंडाफोड़, पुलिस ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार

ब्रिक्स सम्मेलन के कारकेड रिहर्सल से दिल्ली की 35 से अधिक सड़कों पर मंगलवार को बदलेगा ट्रैफिक