फ्लाइट नंबर AJAX1431 से दिल्ली आ रहीं शेख हसीना, यहां से जा सकती हैं लंदन, उच्चायोग की सुरक्षा बढ़ाई गई

By अभिनय आकाश | Aug 05, 2024

प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद, शेख हसीना अपनी छोटी बहन शेख रेहाना के साथ सोमवार दोपहर बांग्लादेश से रवाना हुईं, बाद में अगरतला से दिल्ली पहुंचीं। वह वहां से लंदन, यूके जाने की योजना बना रही है। एएफपी ने पहले खबर दी थी कि शेख हसीना और शेख रेहाना सुरक्षित स्थान पर पहुंच गये हैं। जाहिर तौर पर शेख हसीना का इरादा अपने प्रस्थान से पहले एक भाषण रिकॉर्ड करने का था लेकिन उन्हें ऐसा करने का अवसर नहीं मिला। बाद में खबर आई कि भारतीय सुरक्षा एजेंसियां ​​बांग्लादेश से लगी भारतीय सीमा से 10 किलोमीटर दूर से कॉल साइन AJAX1431 वाले C-130 विमान की निगरानी कर रही थी। फिर ये विमान दिल्ली की ओर आता दिखा। बताया गया कि  शेख हसीना और उनके दल के कुछ सदस्य इस विमान में हैं। 

इसे भी पढ़ें: हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया, अंतरिम सरकार कार्यभार संभालेगी : बांग्लादेश के सेना प्रमुख

प्रदर्शकारियों ने शेख मुजीबुर रहमान की मूर्ति तोड़ दी है। मुजीबुर रहमान ने भारत के सहयोग से 1971 में पाकिस्तानी जुर्म का मुकाबला किया और फिर बांग्लादेश के रूप में एक आजाद मुल्क की स्थापना करवाई। हालांकि, इतना बड़ा काम करने के बावजूद मुजीबुर रहमान को लेकर बांग्लादेश की आवाम का एक तबका हमेशा से उनके खिलाफ रहा। प्रदर्शनकारी इतने उग्र हो चुके हैं कि उन्होंने बांग्लादेश के राष्ट्रपिता कहे जाने वाले बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान की मूर्ति पर चढ़कर हथौड़े चलाए। 

प्रमुख खबरें

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता

Bibek Debroy: दिल्ली मतदाता सूची पुनरीक्षण में दिवंगत अर्थशास्त्री का नाम, चुनाव आयोग हटाएगा