शेख हसीना को ममता से नहीं मिल पाने का है मलाल, कहा- मेरी बहन जैसी हैं, हमारे बीच हमेशा अच्छे रहे हैं संबंध

By अभिनय आकाश | Sep 06, 2022

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना चार दिवसीय भारत यात्रा पर हैं। लेकिन जब वह इस मुलाकात में आईं तो उनकी आवाज में अफसोस के स्वर सुनाई दिए, ममता बनर्जी से नहीं मिलने का मलाल। उन्होंने दिल्ली में कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल नेता ममता बनर्जी उनकी बहन की तरह हैं। हसीना को मलाल है कि इस बार भारत दौरे पर वो ममता से नहीं मिल पाईं। उन्होंने कहा कि उन्हें लगा कि दिल्ली आने पर वह ममता से मिल सकती हैं। हसीना ने कहा कि वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की उम्मीद कर रहीं थीं। हालांकि शेख-मुजीब की बेटी ने भी कहा कि 'ममता मेरी बहन जैसी हैं। मैं जब चाहूं उनसे मिल सकती हूं। हमारे बीच हमेशा अच्छे संबंध रहे हैं।" 

इसे भी पढ़ें: शेख हसीना के साथ द्विपक्षीय बैठक के बाद बोले PM मोदी- बांग्लादेश हमारा सबसे बड़ा विकास पार्टनर है

आज पीएम मोदी के साथ द्वीपक्षीय वार्ता के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने कहा कि मैं भारत लगभग 3 साल के बाद आ रही हूं, मैं भारत का धन्यावाद करती हूं और हमारे बीच आगे एक सकारात्मक प्रस्तावों की अपेक्षा करती हूं। अगले 25 वर्षों के लिए अमृत काल की मैं शुभकामनाएं देती हूं क्योंकि भारत आत्मानिर्भर भारत के लिए किए गए प्रस्तावों को प्राप्त करने की ओर अग्रसर है। मैं पीएम मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करती हूं जो हमारे द्विपक्षीय संबंधों को अतिरिक्त गति प्रदान करना जारी रखेगा। भारत बांग्लादेश का सबसे महत्वपूर्ण और निकटतम पड़ोसी देश है। भारत-बांग्लादेश द्विपक्षीय संबंधों को पड़ोस की कूटनीति के लिए आदर्श माना जाता है।

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर