Sheikh Hasina के भारत प्रवास, China संग डब्ल्यूएमसीसी टॉक, विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

By अभिनय आकाश | Sep 12, 2024

जर्मनी से विदेश मंत्री एस जयशंकर का बयान कि भारत और चीन के बीच 75 प्रतिशत विवाद सुलझा लिया गया है। इसको लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि भारत चीन के रिश्ते के ऊपर विदेश मंत्री ने हाल ही में दिल्ली में और फिर बर्लिन में भी बात की है। उसके अलावा हमारी बातचीत डब्ल्यूएमसीसी के तहत चीन के साथ चल रही है। बता दें कि जयशंकर ने ये माना कि चीन के साथ बॉर्डर पर तनाव कम करने के लिए हो रही वार्ता में कुछ प्रगति हुई है और खासतौर से सैनिकों की वापसी से तकरीबन 75 फीसदी समस्याएं सुलझ गई हैं। चीन से आर्थिक संबंधों पर भी विदेश मंत्री जयशंकर ने बात की। उन्होंने भारत के चीन के साथ व्यापार घाटे की ओर इशारा करते हुए कहा कि बीजिंग के साथ व्यापार बराबरी के स्तर पर नहीं है। जयशंकर ने इस दौरान अगली क्वाड बैठक को लेकर बयान दिया। 

प्रमुख खबरें

Mahanadi water dispute: ओडिशा और Chhattisgarh समाधान के करीब पहुंचे, बोले Mohan Charan Majhi

UP RERA ने पांच जिलों में 2,086 करोड़ रुपये की 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी हरी झंडी

Bihar विधान परिषद चुनाव के लिए Congress ने उतारे पांच प्रत्याशी

Asian Games में भारतीय महिला Recurve टीम ने रचा इतिहास, South Korea को हराकर जीता Gold