राष्ट्रपति भवन में शेख हसीना का हुआ स्वागत, बोलीं- दोस्ती के जरिए हर समस्या का हो सकता है समाधान

By अंकित सिंह | Sep 06, 2022

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना 4 दिनों की भारत यात्रा पर हैं। आज उनका राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में उनका स्वागत किया। इसके बाद तीनों सेनाओं की तरफ से उन्हें सलामी गारद दिया पेश किया गया। उन्हें राष्ट्रपति भवन में सम्मान भी दिया गया। इसके बाद बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि भारत हमारा हमेशा से एक अच्छा साथी रहा है। मैं भारत-बांग्लादेश के बीच एक सकारात्मक वार्ता की अपेक्षा रखती हूं। हमारा देश जब आज़ाद हुआ तब भारत और भारत के लोगों ने हमारा समर्थन किया,उस दौरान किए गए भारत के योगदान का मैं शुक्रिया करती हूं। हिंदी और बंगाली बोलते हुए, बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने भारत का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में देश के योगदान के लिए भी धन्यवाद दिया।

इसे भी पढ़ें: चार दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचीं बांग्लादेश की PM शेख हसीना, इन समझौतों पर हस्ताक्षर की संभावना

शेख हसीना सोमवार दोपहर दिल्ली पहुंचीं थी। प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद शेख हसीना भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात करेंगी। इससे पहले शेख हसीना ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की थी। भारत दौरे के दौरान वहां अजमेर शरीफ की जाएंगी। इससे पहले सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में निजामुद्दीन औलिया दरगाह का भी बांग्लादेश के प्रधानमंत्री ने दौरा किया था। खबर के मुताबिक शेख हसीना ने अदानी समूह के प्रमुख गौतम अडानी से भी मुलाकात की थी। आपको बता दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच विपक्षी रिश्ते बेहद अच्छे हैं। वर्तमान स्थिति में बांग्लादेश और दक्षिण एशिया में भारत का सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है। 

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर Norway पर साधा निशाना, 8 युद्ध रुकवाने का किया दावा

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका