Sheikh Hasina का ठिकाना अब भारत ही रहेगा? बांग्लादेश की सरकार ने पूर्व PM के खिलाफ ले लिया बड़ा फैसला

By अभिनय आकाश | Aug 22, 2024

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना, उनके कैबिनेट मंत्रियों और संसद सदस्यों (सांसदों) सहित सभी राजनयिक पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने इस शर्त पर कहा कि यह कदम, जिसके लिए औपचारिक अधिसूचना जारी होनी बाकी है, उन अधिकारियों के राजनयिक पासपोर्ट पर भी लागू होगी जिन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति में भेज दिया गया था या जिनके अनुबंध समाप्त कर दिए गए थे। 

इसे भी पढ़ें: Bangladesh Political Crisis: खालिदा जिया की एंट्री, भारत सरकार से कर दी ये बड़ी मांग

यह निर्णय हसीना की अवामी लीग पार्टी के कई पूर्व कैबिनेट मंत्रियों और सांसदों के बांग्लादेश से भागने की कोशिश की खबरों की पृष्ठभूमि में किया गया था। छात्रों के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शन के कारण हसीना ने पद छोड़ दिया और 5 अगस्त को भारत भाग गईं। कुछ रिपोर्टों में सुझाव दिया गया है कि हसीना वैध यात्रा दस्तावेजों के बिना चली गईं।

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश