शीला दीक्षित ने मोदी को बताया मनमोहन से बेहतर PM, बाद में लिया यू-टर्न

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने आतंकवाद के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘कड़े रुख’ की कथित तौर पर तारीफ करने के अपने एक बयान को लेकर विवाद खड़ा होने के बाद बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी बात को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है।

इसे भी पढ़ें: चुनाव से पहले अति राष्ट्रवादी माहौल बनाने की कोशिश कर रही है भाजपा

उनके कथित बयान को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘शीला जी का ये बयान वाक़ई चौंकाने वाला है। भाजपा और कांग्रेस में कुछ तो खिचड़ी पक रही है।’’ मीडिया के एक हिस्से में आई खबरों के मुताबिक एक चैनल को दिए साक्षात्कार में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि आतंक के खिलाफ पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का रुख नरेंद्र मोदी जितना कड़ा नहीं था। 

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा