शिया धर्मगुरु कल्बे जब्बार ने धर्मांतरण को लेकर प्रदेश में चल रही कार्रवाई पर जताई आपत्ति, कहां-गिरफ्तारी गलत नहीं कराएगा धर्मांतरण

By सत्य प्रकाश | Oct 07, 2021

अयोध्या। उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण को लेकर चल रही कार्रवाई पर शिया धर्मगुरु कल्वे जब्बार ने आपत्ति जताई है। तो वहीं सरकार से शिया वक्फ बोर्ड के मेंबर को नॉमिनेट किये जाने की भी मांग प्रदेश सरकार से की है। दरसल अयोध्या में राटहवेली क्षेत्र स्थित इमामबाड़ा में कर्बला में शहीद हुए 74 ताबूत के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

इसे भी पढ़ें: अयोध्या के संतों ने परमहंस दास को संत समिति से किया बाहर, बताया- फर्जी बने है जगद्गुरु

 वहीं शिया धर्मगुरु कल्वे जव्वाद ने प्रदेश में चल रही धर्म परिवर्तन की घटना को लेकर कहा कि हमारे इस्लाम में भी नहीं है। किसी व्यक्ति को जबरदस्ती मुसलमान बनाया जा सकता है। उन लोगों का एक भी बयान नहीं आया है। जिन्हें कहा गया है कि धर्म बदला है। पहले उनका भी बयान होना चाहिए कि जबरदस्ती बदला क्या है या लालच देकर बदला गया है। जब तक उन व्यक्ति का बयान ना हो तब तक किसी को मुजरिम कैसे ठहरा सकते हैं। लिहाजा जब तक खुद बयान दे दे। तब तक कोई कानूनन जुर्म नहीं बनता है। कहा कि हिंदू मुस्लिम कराना यह मीडिया का काम है। लेकिन जिन लोगों को पकड़ा गया है। वह गलत पकड़ा गया है। अगर वह सही में यह कार्य किया है। तो उनको सजा मिलना चाहिए। जब तक वो लोग गवाही ना दे दे जिनका धर्म बदला गया है। पहले उन लोगों से पूछा जाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Mahalakshmi Vrat 2026: मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू क्यों है, धार्मिक मान्यताओं में छिपा है धन और बुद्धि का संदेश

Salamabad Trade Centre: महबूबा मुफ्ती ने उमर अब्दुल्ला से केंद्र के समक्ष मुद्दा उठाने की अपील की

Devendra Fadnavis ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, स्टैंड-अप कॉमेडियन बनने की दी सलाह

Ashiana Housing नए प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन खरीदने पर 1000 करोड़ रुपये करेगी निवेश