फरहान अख्तर के लिए शिबानी दांडेकर ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत, जानें क्या है इस फैसले की वजह

By रेनू तिवारी | Oct 13, 2022

इस साल बॉलीवुड के कई कपल ने शादी की हैं। इस लिए इस बार का करवा चौथ अलिया भट्ट, मौनी रॉय, कटरीना कैफ, शिबानी दांडेकर सहित कई सेलेब्स के लिए खास हैं। सभी अभिनेत्रियां अपने अपने करवा चौथ को खास अंदाज में सेलेब्रेट कर रही हैं। वहीं शिबानी दांडेकर ने खुलासा किया है कि वह फरहान अख्तर के लिए करवा चौथ का व्रत नहीं रख रही हैं।

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 16 Updates: श्रीजिता डे और गोरी नगोरी की लड़ाई से गरमाया घर का माहौल, बीच बचाव करने आए ये सदस्य हो गए नोमिनेट

सोशल मीडिया पर शेयर की गयी तस्वीर में रेड वेलवेट आउटफिट में वह हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन दिया इस खूबसूरत और कालातीत मंगलसूत्र के साथ अपने पहले करवा चौथ को अमर कर रहा हूं। कहने की जरूरत नहीं है, मैंने उपवास नहीं किया लेकिन फरहान अख्तर के लिए प्यार और मजाक यह सब कहता है। आइए प्यार का जश्न मनाएं। पांच साल से अधिक समय तक डेटिंग करने के बाद, शिबानी और फरहान अख्तर ने 19 फरवरी को शादी कर ली। 

अभिनेत्री की पहली करवा चौथ पर पोस्ट यहां देखें:

प्रमुख खबरें

Pav Bhaji Recipe: घर पर मार्केट जैसा स्वाद पाने के लिए फॉलो करें ये Secret Ingredients और Step-by-Step विधि

Supreme Court ने Bengal STF थानों और विशेष अदालतों पर HC के फैसले पर लगाई रोक

Rajasthan High Court का बड़ा फैसला, School परिसर के 50 मीटर दायरे में Junk Food की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

Neil Armstrong Death Anniversary: Korean War में मौत को मात देने वाले Neil Armstrong कैसे बने Moon Hero