बिना अनुमति नाम जोड़ने पर भड़के Shikhar Dhawan, T20 टूर्नामेंट आयोजकों को दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 14, 2026

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने उनकी अनुमति के बिना उनका नाम प्रतिभागी खिलाड़ियों की सूची में शामिल करने पर वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप के आयोजकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। धवन ने कहा कि उन्होंने न तो अपने नाम के इस्तेमाल की अनुमति दी है और न ही टूर्नामेंट में भाग लेने पर सहमति जताई है। उन्होंने मीडिया संगठनों और प्रशंसकों से उनकी भागीदारी को लेकर उनकी अनुमति के बिना जारी की गई किसी भी घोषणा को नजरअंदाज करने आग्रह किया है।

आपके स्नेह और समर्थन के लिए आभार।’’ इस पूर्व सलामी बल्लेबाज ने भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी विशेष छाप छोड़ी। उन्हें विशेष रूप से वनडे में काफी सफलता मिली जिसमें उन्होंने 167 मैचों में 44.1 के औसत से 6,793 रन बनाए, जिसमें 17 शतक और 39 अर्धशतक शामिल हैं। टेस्ट क्रिकेट में धवन ने 34 मैचों में 40.6 के औसत से 2,315 रन बनाए, जिनमें सात शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं।

उन्होंने 68 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 11 अर्धशतकों सहित 1,759 रन भी बनाए। वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप इस साल दिसंबर में खेला जाएगा इसके पहले सत्र में संन्यास ले चुके 49 क्रिकेटर चार महाद्वीपीय टीमों एशिया वॉरियर्स, यूरोप चैंपियंस, अफ्रीका लायंस और नॉर्थ अमेरिका ईगल्स की तरफ से खेलेंगे।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में DM और SSP के साथ Pushkar Singh Dhami की मैराथन बैठक, अफसरों को दी चेतावनी

Mizoram Tourism: भूटान मॉडल अपनाएगा मिजोरम, 10 साल में जिम्मेदार पर्यटकों को जोड़ने का लक्ष्य

Ashwini Vaishnaw ने चेताया, AI और विकसित देशों के कर्ज से बढ़ेगी वैश्विक अनिश्चितता

Prabhasakshi NewsRoom: Houthis के Missile Attacks से दहला Saudi Arabia, पलटवार में Yemen में मचाई भारी तबाही