शिलांग के वाणिज्य केंद्र में कम तीव्रता का विस्फोट, एक संदिग्ध की पहचान हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 31, 2022

शिलांग| मेघालय में शिलांग के व्यस्त खैदैलाद इलाके में रविवार शाम कम तीव्रता का विस्फोट हुआ, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य के वाणिज्य केंद्र में शाम करीब साढ़े छह बजे हुए विस्फोट में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।

शांति भंग करने और नुकसान पहुंचाने का प्रयास एक कायरतापूर्ण कृत्य के अलावा और कुछ नहीं है। अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। हम राज्य में शांति सुनिश्चित करेंगे।’’ राज्य के गृह मंत्री लखमेन रिंबुई ने कहा कि विस्फोट में शामिल एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की गई है। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘संदिग्ध की पहचान कर ली गई है और जांच जारी है। मुझे यकीन है कि पुलिस इसमें शामिल सभी लोगों को पकड़ लेगी।

इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं और आश्वासन देते हैं कि हर कीमत पर शांति बनी रहेगी।’’ पुलिस ने बताया कि विस्फोट के कारण एक मोबाइल स्टोर एवं शराब की एक दुकान को नुकसान पहुंचा है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-से कहा कि शक है कि विस्फोट के लिए आईईडी का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने कहा कि बम निरोधक दस्ते के कर्मी मौके पर हैं और मामले की तफ्तीश की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच

सांप्रदायिक तनाव की साजिश के आरोप में Humayun Kabir को पुलिस का नोटिस

DUSU Election में ABVP का दबदबा, केंद्रीय पैनल के 3 पदों पर दर्ज की जीत