पिछले साल के ब्रेक के बाद Shilpa Shetty के घर पधारे Bappa, Raj Kundra संग किया स्वागत

By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 13, 2026

इस साल 14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में इस त्योहार की काफी धूम देखने को मिलती है। हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा बप्पा का स्वागत अपने घर में करने के लिए गणेश जी की प्रतिमा लेकर आए हैं।

बप्पा की प्रतिमा घर लाईं शिल्पा

गणेश चतुर्थी के एक दिन पहले आज रविवार को अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने घर में बप्पा के स्वागत के लिए तैयार हैं।  पति राज कुंद्रा के साथ वे बप्पा की प्रतिमा घर लेकर आई हैं। इस बीच, अभिनेत्री पैपराजी से भी रूबरू हुई हैं। शिल्पा और राज ने 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ देवताओं में प्रथम भगवान गणेश की प्रतिमा का स्वागत घर में किया।

View this post on Instagram

A post shared by Filmfare (@filmfare)

बीते वर्ष नहीं मनाया था उत्सव

वैसे हर साल शिल्पा शेट्टी यह उत्सव उल्लास के साथ मनाती हैं। हालांकि, पिछले साल यानी साल 2025 में वे बप्पा को अपने घर में विराजमान नहीं कर पाई थीं। असल, परिवार में शोक के चलते वे परंपरा के मुताबिक 13 दिनों तक कोई पूजा-पाठ नहीं कर सकती थीं। जिस कारण से उन्होंने अपने घर में गणपति नहीं बिठाए थे। जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

ये सेलेब्स भी घर पर करते हैं बप्पा का स्वागत

गणपति उत्सव के दौरान हर जगह भव्य रौनक देखने को मिलती है। जगह-जगह पंडाल सजाए जाते हैं। शिल्पा शेट्टी के अलावा इंडस्ट्री के तमाम सितारे भी गणेश चतुर्थी पर अपने यहां बप्पा का स्वागत करते हैं। जैसे कि सोनू सूद से लेकर, अर्पिता खान, श्रद्धा कपूर, आयुष्मान खुराना और सोनाली बेंद्रे समेत कई सेलेब्स बप्पा का स्वागत करते हैं।

प्रमुख खबरें

Bharat Innovates प्रदर्शनी और Multilateralism पर जोर, New Delhi में PM Modi-Cyril Ramaphosa की द्विपक्षीय वार्ता

Bihar Flood: 15 जिलों में 48 लाख से अधिक लोग प्रभावित, कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

Thane Land Mystery: 174 एकड़ जमीन घोटाले की परतों को खोलेगी 9 सदस्यीय SIT, 30 दिनों में देनी होगी Detailed Report

Ganesh Chaturthi पर बन रहा ग्रहों का विशेष योग, इन 4 राशियों को करियर और व्यापार में मिलेगा लाभ