Shilpa Shetty को 11 साल पुराने मामले में राजस्थान हाईकोर्ट से बड़ी राहत | Deets Inside

By रेनू तिवारी | Nov 22, 2024

फिल्मी सितारों से जुड़े विवादों और कानूनी पचड़ों का रिश्ता काफी पुराना है। सीनियर एक्टर शिल्पा शेट्टी भी इस तरह के विवादों से दूर नहीं रही हैं, कभी अपने पति राज कुंद्रा की वजह से तो कभी अपने विवादित बयानों की वजह से। साल 2013 में एक टीवी इंटरव्यू के दौरान शिल्पा ने वंचित वर्ग को लेकर विवादित टिप्पणी की थी, जिसकी वजह से एक्ट्रेस के खिलाफ राजस्थान में एफआईआर भी दर्ज हुई थी और एससी/एसटी एक्ट के तहत केस भी चला था। अब इस मामले में एक्ट्रेस को राजस्थान हाईकोर्ट से राहत मिल गई है और कोर्ट ने मामले में दर्ज एफआईआर को खारिज कर दिया है।

11 साल पहले एक टीवी इंटरव्यू के दौरान शिल्पा शेट्टी ने वंचित समुदाय को लेकर जातिवादी और आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसकी वजह से उस समुदाय के लोगों में जनाक्रोश भड़क गया था और बॉलीवुड एक्ट्रेस के खिलाफ पुलिस केस भी दर्ज हुआ था। शिल्पा पर समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया था। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, अब राजस्थान हाईकोर्ट ने इस मामले में ताजा सुनवाई के दौरान केस को खारिज कर दिया है।

कोर्ट के आदेश में कहा गया है कि मामले में दर्ज एफआईआर में शिल्पा शेट्टी के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिले। इस वजह से यह नहीं कहा जा सकता कि एक्ट्रेस की मंशा वंचित समुदाय का अपमान करने की थी।

शिल्पा के वकील प्रशांत पाटिल ने कहा, "इस मामले में एक्ट्रेस पहले ही सार्वजनिक तौर पर माफी मांग चुकी हैं और बाद में उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। इस दलील को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने एफआईआर को रद्द कर दिया है। इस तरह से हाईकोर्ट ने शिल्पा शेट्टी को क्लीन चिट दे दी है और 2013 के बाद अब उन्हें इस मामले में कुछ राहत मिलेगी।"

इसे भी पढ़ें: Bollywood Wrap Up | Dhanush और Nayanthara के बीच की तकरार बढ़ी, Puneet Superstar की हुई जोरदार पिटाई

सलमान खान भी थे मौजूद

शिल्पा शेट्टी और सलमान खान की दोस्ती जगजाहिर है। सह-कलाकार होने के अलावा शिल्पा और सलमान एक-दूसरे के अच्छे दोस्त के तौर पर भी जाने जाते हैं। जब शिल्पा शेट्टी ने यह विवादित टिप्पणी की थी, उस टीवी इंटरव्यू में सुपरस्टार सलमान खान भी उनके साथ मौजूद थे। हालांकि, इस मामले में सलमान का नाम कहीं भी नहीं लिया गया।

प्रमुख खबरें

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट

पूर्व सांसद Prem Singh Chandumajra ने शिअद पुनर सुरजीत से दिया इस्तीफा

Salman Khan के घर पर फायरिंग के आरोपी विक्की गुप्ता को शादी के लिए बेल नहीं, VC की मिली छूट