शिल्पा शेट्टी को मिले थे हॉलीवुड फिल्मों के ऑफर, इस वजह के कर दिया था इनकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2021

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने कहा है कि हिन्दी फिल्मों से 14 साल तक विराम लेने के दौरान, उन्हें हॉलीवुड से भी पेशकश मिली लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया क्योंकि वह “इतनी तेजी से” किसी बदलाव के लिए तैयार नहीं थी। शिल्पा की आखिरी मुख्य भूमिका वाली बॉलीवुड फिल्म 2007 में फिल्मकार अनुराग बसु की “लाइफ इन अ मेट्रो’’ और धर्मेंद्र अभिनीत “अपने” थी। उसी साल वह ब्रिटेन के टीवी कार्यक्रम “सेलेब्रिटी बिग ब्रदर” सीजन पांच की विजेता रही थीं जिसने उन्हें विश्वप्रसिद्ध हस्ती बना दिया था। इस दौरान भले ही हिंदी फिल्मों में उनकी भूमिकाएं कम और कभी-कभी दिखने वाली रही हों। लेकिन अदाकारा का कहना है कि उन्हें “अच्छे किरदार’’ मिलते रहे जिसमें हॉलीवुड से मिला एक ऑफर भी है।

इसे भी पढ़ें: किसानों के समर्थन में शिअद का प्रदर्शन, सुखबीर बोले- विपक्षी दल सरकार पर कानून वापल लेने का दबाव डालें

मैं अपने परिवार को छोड़कर और इतनी तेजी से बदलाव कर खुश नहीं रह पाती।” उन्होंने कहा, “यह सब कर पाना बहुत ज्यादा था और मेरे ख्याल से मैं इसके लिए तैयार नहीं थी। हो सकता है कि जब मेरे बच्चे 15 साल के हो जाएं तो मैं उस तरफ जाने के बारे में सोच सकती हूं।” वह प्रियदर्शन की कॉमेडी फिल्म “हंगामा 2” के साथ रुपहले पर्दे पर वापसी करने को तैयार हैं। यह फिल्म 23 जुलाई को डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता