तीसरे पर्दे पर आने के लिए तैयार हुई शिल्पा शेट्टी, जानें कब लॉन्च होगी पहली सीरीज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2021

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने कहा है कि वह जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक सीरीज के जरिए पदार्पण करेंगी, जिसे लेकर वह बेहद उत्साहित हैं और यह जानने की इच्छुक हैं कि दर्शक उन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कितना पसंद करेंगे। अभिनेत्री ने कहा कि सीरीज को लेकर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, हालांकि वह 2022 में इसकी शूटिंग शुरू करना चाहती हैं। शिल्पा ने बातचीत में कहा, मैंने किसी परियोजना को लेकर अपनी स्वीकृति दी है, जिसकी शूटिंग अगले वर्ष शुरू होगी। इसके लिए बहुत तैयारियां की जाने की जरुरत है, जिसके बारे में जल्द ही जानकारी दी जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी को मिले थे हॉलीवुड फिल्मों के ऑफर, इस वजह के कर दिया था इनकार 

46 वर्षीय शिल्पा ने कहा कि इसके अलावा उन्होंने एक नयी फिल्म भी साइन की है, जोकि इस वर्ष के अंत में आएगी। शिल्पाकी आगामी फिल्म हंगामा 2 23 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। हंगामा 2 में परेश रावल भी अहम भूमिका में हैं और इसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। लाइफ इन ए मेट्रो और धड़कन जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुईं शिल्पा ने कहा कि वह 14 साल बाद किसी कॉमेडी फिल्म में अभिनय कर रही हैं। 

शिल्पा ने कहा, हंगामा 2 पहले रिलीज हो रही है। मैं 70 एमएम के पर्दे पर वापसी करने को लेकर बेहद खुश और उत्साहित हूं, लेकिन हम कलाकारों के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म भी बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि महामारी के इस दौर में लोग अपने घर पर बैठकर ही फिल्म देखना पसंद कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: Gold Medal की बारिश! Priya, Sakshi ने India के लिए जीते Boxing Gold, बेटियों का कमाल

Litton Das की Australia टेस्ट में वापसी, Bangladesh क्रिकेट का बड़ा दांव

PoK पर ऐसा क्या बोले पाकिस्तानी? घसीटकर ले गई शहबाज की पुलिस

Glasgow से CWG 2030 की मेजबानी का बिगुल बजेगा, अहमदाबाद को मिलेगा औपचारिक न्योता!