आजादी के खास मौके पर शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट, हो रहा वायरल

By टीम प्रभासाक्षी | Aug 15, 2021

पूरा देश आज जहां एक तरफ आजादी का जश्न मना रहा है। वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के लिए यह दिन कुछ खास नहीं है क्योंकि उनके पति राज कुंद्रा इन दिनों पोर्नोग्राफी मामले में जेल में है। अब इस मौके पर शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। 

दरअसल अभिनेत्री ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा दुनियाभर में मेरे सभी साथी भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। वहीं शिल्पा के इस पोस्ट पर लोग भी कमेंट कर उन्हें आजादी के दिन की बधाइयां दे रहे हैं। आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने इन दिनों अपने पति राज कुंद्रा की वजह से काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं।  

इस केस में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। क्राइम ब्रांच की टीम इस मामले की तह तक जाकर सख्ती से जांच कर रही है। बता दें कि राज कुंद्रा को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। वहीं राज कुंद्रा के बाद उनकी कंपनी में डायरेक्टर के तौर पर काम करने वाले शख्स को भी गिरफ्तार किया गया है। 

इस केस में एक अभिनेत्री ने दो प्रोड्यूसर और दो डायरेक्टर के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। इस मामले में सबसे पहले गहना वशिष्ठ की गिरफ्तारी इसी साल फरवरी में हुई थी। जिसके बाद जुलाई में जाकर यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में आया और राज कुंद्रा की गिरफ्तारी हुई। 

प्रमुख खबरें

Saudi Arabia ने हूतियों पर दागी मेड इन चाइना मिसाइल, यमन के रेगिस्तान में ही जा गिरी

NSE की पूर्व MD चित्रा रामकृष्ण को SC से झटका, याचिका पर सुनवाई से इनकार

Gurugram hit-and-run: बाइक सवार Siya को टक्कर मारने वाले आरोपी पर हत्या के प्रयास का केस

UPI Payment Charges पर नया Notification: क्या Merchants और Consumers की जेब पर पड़ेगा असर?