शिमला: भारी बारिश के बाद एनएच-5 अवरुद्ध, मलबा हटाने का काम जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 06, 2022

शिमला। फिरोज़पुर-शिपकी ला राष्ट्रीय राजमार्ग-पांच बुधवार को यहां रामपुर बुशर तहसील के झाकरी में बाधित हो गया। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने गांधीवादी विचारक पी गोपीनाथन नायर के निधन पर शोक जताया

एनएचएआई के कार्यकारी अभियंता के.एल. सुमन ने बताया कि भारी बारिश के दौरान ब्रोनी नाले में पानी का बहाव बढ़ने से मलबा सड़कों पर आने लगा और राजमार्ग बाधित हो गया। देर रात करीब दो बजे से यहां यातायात अवरुद्ध हो गया। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द मलबा हटाकर राजमार्ग को यातायात के लिए साफ करने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर