शिंदे-फडणवीस को कर्नाटक चुनाव में महाराष्ट्र एकीकरण समिति के लिए प्रचार करना चाहिए : Sanjay Raut

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2023

मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को 10 मई को होने जा रहे कर्नाटक विधानसभा चुनावों में महाराष्ट्र एकीकरण समिति (एमईएस) के लिए चुनाव प्रचार करना चाहिए। महाराष्ट्र एकीकरण समिति कर्नाटक के बेलगाम-करवार क्षेत्र के मराठी-भाषी 865 गांवों का महाराष्ट्र में विलय करने की मांग को लेकर कई दशक से आंदोलन कर रही है और उसने आगामी चुनावों में जिले में कुछ सीट पर उम्मीदवार भी उतारे हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिंदे नीत शिवसेना गठबंधन पिछले साल जून से महाराष्ट्र की सत्ता में है। राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा कि महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद को लेकर शिवसेना (यूबीटी) बेलगाम-करवार के मराठी भाषी लोगों और (अविभाजित) शिवसेना ने 69 कार्यकर्ताओं की शहादत दी थी तथा पार्टी के संस्थापक बाल ठाकरे को तीन महीने तक जेल में रहना पड़ा था।

प्रमुख खबरें

ट्रंप-मस्क की इस गलती ने मोदी को बनाया 10 गुना ताकतवर, अब अमेरिका पर ही 100% टैरिफ लगेगा?

Operation Sindoor के बाद पहली बार भारत ने किया सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, 40 देशों की Airforce को सामने देख Rajnath Singh ने दे दिया बड़ा संदेश

केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए, अब-तक क्या एक्शन हुआ?

कॉजपा के Delhi प्रदर्शन पर यूपी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा, कई ट्रेनें रद्द