जब तक मैं CM हूं, किसी को कोई छूट नहीं मिलेगी, महाराष्ट्र हादसे पर शिंदे की बड़ी चेतावनी

By अभिनय आकाश | Jul 08, 2024

मुंबई में कथित तौर पर शिवसेना नेता राजेश शाह के बेटे मिहिर शाह द्वारा बीएमडब्ल्यू कार से टक्कर मारने से एक महिला की मौत के एक दिन बाद, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को कहा कि हिट-एंड-रन अपराधियों के खिलाफ शून्य सहिष्णुता होगी। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी अमीर व्यक्ति या राजनेता और उनके बच्चे, चाहे वे किसी भी पार्टी से जुड़े हों, उन्हें तब तक छूट नहीं मिलेगी जब तक वह मुख्यमंत्री हैं। शिंदे की प्रतिक्रिया तब आई जब सोमवार तड़के एक तेज रफ्तार कार ने उनके स्कूटर को टक्कर मार दी, जिसके बाद हिट-एंड-रन की घटना में पुणे पुलिस के एक ऑन-ड्यूटी कांस्टेबल की मौत हो गई। 

इसे भी पढ़ें: Mumbai Rains | भारी बारिश के कारण कई ट्रेनें रद्द, कई रेल गाड़ियों का मार्ग बदला | पूरी सूची देखें

उन्होंने बताया कि कावेरी नखवा सड़क पर गिर गयीं। आसपास से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी। कावेरी को सरकारी नायर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कावेरी और उनके पति मछुआरा समुदाय से हैं और वे कोलाबा में ससून डॉक से अपने घर जा रहे थे।’’ वर्ली थाने के अधिकारी ने बताया कि कार चालक राजेश शाह और उसमें सवार राजऋषि राजेंद्रसिंह बिदावत को घटना के बाद थाने लाया गया और प्रारंभिक जांच में दुर्घटना में उनकी कथित भूमिका स्थापित होने के बाद शाम को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रमुख खबरें

थक चुके हैं...अब जंग नहीं लड़ेगी इजरायल की सेना? सैन्य चीफ की लीक हुई चिट्ठी ने मचाया हड़कंप

भारत का 5000 टन डीजल पहुंचा बांग्लादेश, गदगद हुए तारिक रहमान

मछली पकड़ते ही पुतिन का होश उड़ा देने वाला ऐलान, बचा भारत, डरी दुनिया

Amaravati पर YS Sharmila का नायडू पर बड़ा हमला, पूछा- बिना Central Funding के कैसे बनेगी राजधानी?