महाराष्ट्र में सरकार का हिस्सा नहीं रहेगी शिवसेना? शिंदे गुट की दो टूक- अजित पवार अपने विधायकों के साथ सरकार में शामिल होंगे तो...

By अभिनय आकाश | Apr 19, 2023

राकांपा नेता अजीत पवार की बीजेपी में एंट्री को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के एक नेता ने कहा कि अगर वह शिवसेना या भाजपा में शामिल होते हैं तो पार्टी उनका स्वागत करेगी, लेकिन अगर उनके (पवार) के वफादार विधायकों ने भी इस ओर रुख किया, तो शिवसेना पार्टी महाराष्ट्र सरकार से नाता तोड़ लेगी। शिंदे सेना के प्रवक्ता और विधायक संजय शिरसाट ने दावा किया कि अजित पवार एनसीपी में नहीं रहना चाहते हैं। एनसीपी में अभी बेचैनी है, क्योंकि शिवसेना (अविभाजित) में बेचैनी थी। अजीत पवार उद्धव ठाकरे के नेतृत्व को मंजूरी नहीं देते हैं और वह एनसीपी में नहीं रहना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra: बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर अजित पवार ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं NCP में हूं और यहीं रहूंगा

शिरसात ने कहा कि 2019 में लोकसभा चुनाव में अपने बेटे पार्थ के हारने के बाद से ही अजीत पवार एनसीपी से खफा थे। पवार के भाजपा के करीब आने और पाला बदलने की अटकलों के बीच विधायक का बयान भाजपा के लिए एक चेतावनी प्रतीत हुआ।

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप