शिवाजी विवाद: शिंदे गुट के विधायक की मांग, इतिहास न जानने वाले गवर्नर को राज्य से बाहर भेजें

By अभिनय आकाश | Nov 21, 2022

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट के एक विधायक ने छत्रपति शिवाजी के बारे में अपनी टिप्पणी के बाद केंद्र सरकार से राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को राज्य से बाहर करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल को छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों को समझना चाहिए। उनकी तुलना किसी अन्य महान व्यक्ति से नहीं की जा सकती है। विधायक ने कहा कि केंद्र में भाजपा नेताओं से मेरा अनुरोध है कि एक व्यक्ति जो राज्य के इतिहास को नहीं जानता है... उन्हें कहीं भेजा जाए। 

इसे भी पढ़ें: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ महाराष्ट्र चरण के अंतिम दिन में, रविवार को मध्य प्रदेश में करेगी प्रवेश

कोश्यारी द्वारा शिवाजी को 'अतीत के युग का नायक' कहे जाने के बाद शनिवार को शिवाजी को लेकर विवाद छिड़ गया। राज्यपाल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को समकालीन 'नायक' बताते हुए उन्होंने कहा, "जब हम स्कूल में थे तो शिक्षक हमसे हमारे पसंदीदा नेताओं के बारे में पूछते थे..महाराष्ट्र ऐसे बड़े नेताओं से भरा पड़ा है..शिवाजी गुजरे जमाने के हीरो बन गए हैं।

प्रमुख खबरें

अमेरिकी बेस पर Iran का बड़ा Missile Attack, Jordan ने हवा में ही किया नाकाम, तनाव चरम पर

Sanju Samson को बाहर करने पर R Ashwin का BCCI पर बड़ा हमला, बोले- यह सरासर नाइंसाफी है

Argentina की जीत पर Egypt का हंगामा, रेफरी विवाद पर FIFA का कड़ा जवाब- हमारे फैसलों पर सवाल न उठाएं।

फुटबॉल का विवाद सियासत में पहुंचा, New York Mayor बोले- रेफरी के गलत फैसले से हारा Egypt