शिंजो आबे के हत्यारे ने शुरू में धार्मिक समूह के नेता पर हमला करने की योजना बनाई थी : पुलिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2022

तोक्यो। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या करने वाले शख्स ने पुलिस को बताया है कि उसने शुरू में एक धार्मिक समूह के नेता पर हमला करने की योजना बनाई थी। जापानी मीडिया ने पुलिस सूत्रों के हवाले से शनिवार को यह जानकारी दी। क्योडो न्यूज के मुताबिक, हत्यारे तेत्सुया यामागामी (41) ने कहा है कि उसने आबे को मारने की साजिश रची थी, क्योंकि उसे लगता था कि पूर्व प्रधानमंत्री का एक खास धार्मिक संगठन से जुड़ाव है। उस धार्मिक संगठन की पहचान नहीं जाहिर की गई है।

इसे भी पढ़ें: 'अमरनाथ हादसे की हो जांच', फारूक अब्दुल्ला बोले- पीड़ित परिजनों को अच्छा मुआवजा दें सरकार

रिपोर्ट के अनुसार, 2020 में यामागामी ने कनसाई की एक फैक्टरी में नौकरी शुरू की थी, लेकिन उसने दो महीने पहले ही नौकरी छोड़ दी थी, क्योंकि वह थका हुआ महसूस कर रहा था। इस बीच, पुलिस ने शुक्रवार को नारा में उसके अपार्टमेंट पर छापेमारी की और विस्फोटक और घर में बनी हुई बंदूकें बरामद कीं। सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, यामागामी ने 2005 में हिरोशिमा प्रीफेक्चर में क्योर बेस में एक समुद्री आत्मरक्षा अधिकारी के रूप में सेवाएं दी थीं।

प्रमुख खबरें

Odisha Snakebite घटनाओं में 5 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत, मंत्री ने दिए निर्देश

Cauvery water: CWMA के आदेश पर Karnataka सरकार किसानों के हित में लेगी फैसला

DK Shivakumar ने Congress MLAs संग 7 घंटे की बैठक, तबादलों पर दिए निर्देश

India vs Sri Lanka Test: Prasidh Krishna और Manav Suthar की घातक गेंदबाजी से बैकफुट पर श्रीलंका, जीत के करीब Team India