किसान नेता शिव कुमार कक्का बोले, किसान संगठनों के बीच नहीं है कोई मतभेद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 10, 2020

नयी दिल्ली। किसान संगठनों द्वारा सरकार के प्रस्ताव को खारिज किए जाने के कारण का जिक्र करते हुए किसान नेता शिव कुमार कक्का ने बुधवार को कहा कि ‘‘हमने सर्वसम्मति से फैसला लिया।’’ उन्होंने कहा कि मीडिया के एक धड़े में दिखाया जा रहा है कि किसान संगठनों में मतभेद है, लेकिन यह सच नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने सर्वसम्मति से फैसला लिया। यह सर्वसम्मत फैसला है, ना कि बहुमत का...ऐसा नहीं हो सकता कि कुछ लोग इस पर सहमत हो, कुछ लोग नहीं हो। अगर सभी संगठनों ने कहा कि कानून को वापस लिया जाना चाहिए तो यह हमारा फैसला है...निजी राय का सवाल ही नहीं उठता है।’’ कक्का ने कहा, ‘‘किसान संगठन के साथ सभी पांच बैठकों में सरकार ने उसी बिंदु पर (प्रस्ताव में वर्णित) विस्तृत चर्चा की। 

प्रमुख खबरें

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस