सीमा पर गोलीबारी को लेकर नेपाल पर आगबबूला हुई शिवसेना, कहा- इनके बंदूकों की नलियां को तत्काल तोड़ देनी चाहिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2020

मुंबई। नेपाल सशस्त्र पुलिस बल की तरफ से देश की सीमा पर हाल में की गई गोलीबारी पर बरसते हुये शिवसेना ने मंगलवार को कहा कि नेपाली बंदूकों की नलियां तत्काल तोड़ दी जानी चाहिए नहीं तो ऐसे मामले हमेशा के लिए पाकिस्तान की तरह सिरदर्दी बन जायेंगे। शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के एक संपादकीय में कहा गया कि चीन भले ही लद्दाख में अभी चुपचाप बैठा है लेकिन वह यह सुनिश्चित करने के लिए “खेल खेल रहा है” कि भारतीय सीमाओं पर शांति न बनी रहे और वह नेपाल तथा पाकिस्तान से वहां गोलीबारी करा रहा है। 

शिवसेना ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान ने इस साल अब तक 2,700 से अधिक बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। उद्धव ठाकरे नीत पार्टी ने कहा कि इन घटनाओं में 21 बेकसूर भारतीय नागरिक मारे गए जबकि 94 अन्य घायल हो गए। पार्टी ने कहा कि अब, इसमें नेपाल की ओर से होने वाली गोलीबारी भी जुड़ गई है। इसका मतलब है कि, पहले बस पाकिस्तान सीमा पार से गोलीबारी कर रहा था। अब नेपाली बंदूकें भी बेकसूर भारतीयों की जान ले रही हैं। मराठी दैनिक ने कहा, ‘‘हम पाकिस्तानी बंदूकों को रोक पाने में कामयाब नहीं रहे हैं लेकिन यही बात नेपाल के साथ भी नहीं होनी चाहिए। नेपाली बंदूकों की नलियां अभी ही तोड़ दी जानी चाहिए। नहीं तो, नेपाल के साथ लगने वाली सीमा पर गोलीबारी भी हमेशा के लिए सिरदर्दी बन जाएगी जैसा कि पाकिस्तान के साथ है।” 

इसे भी पढ़ें: नेपाल में पार्टी की अंदरुनी मतभेद को दूर करने का प्रयास जारी, प्रचंड बोले- समय से पहले नहीं होगी महासभा 

एनएपीएफ की संलिप्तता वाली इन दो घटनाओं का संदर्भ देते हुए शिवसेना ने कहा कि नेपाल ने दिखा दिया है कि वह भारत के खिलाफ चीन और पाकिस्तान का साथ देगा। संपादकीय में कहा गया, “चीन फिलहाल लद्दाख में चुप है लेकिन वह नेपाल और पाकिस्तान से गोलीबारी करा कर सुनिश्चित कर रहा है कि भारतीय सीमाएं शांतिपूर्ण न रहें।

प्रमुख खबरें

Beauty Tips: उम्र को कहें Goodbye! ये 3-Step Skin Care Routine देगा 10 साल छोटा Youthful Look

Jaisalmer में 300 गायों के शवों का अंबार, Dumping Yard में दिखा लापरवाही का Shocking मंजर

Punjab & Haryana High Court में Clerk की बंपर भर्ती, 1265 पदों के लिए Online Application कल से शुरू

Taj Mahal के बाद Jaipur पहुंचे US Senator Marco Rubio, आमेर किले का करेंगे दीदार