शिवसेना ने कल बुलाई बड़ी बैठक, पार्टी प्रत्याशियों पर चर्चा संभव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2019

मुंबई। भाजपा के साथ सीट बंटवारे में देरी के बीच शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के वास्ते पार्टी की तैयारियों पर चर्चा के लिए शनिवार को महत्वपूर्ण बैठक बुलायी है। पार्टी की एक विज्ञप्ति में शुक्रवार को बताया गया कि शिवसेना के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और टिकट के दावेदार यहां बैठक में हिस्सा लेंगे। इसमें कहा गया कि पार्टी के जिला और तालुका स्तर के प्रमुखों के साथ चुनावी टिकट के लिए साक्षात्कार दे चुके दावेदारों को बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि भाजपा के साथ गठबंधन नहीं होने की स्थिति में शिवसेना सभी 288 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। शिवसेना की यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब बृहस्पतिवार को राज्य के भाजपा नेताओं ने सभी सीटों पर चुनावी तैयारियों के आकलन के लिए नयी दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक की।  सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल सहित महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता बैठक में मौजूद थे। 

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है