बंगाल चुनाव में शिवसेना की एंट्री, उद्धव ठाकरे कर सकते हैं प्रदेश का दौरा

By अभिनय आकाश | Jan 06, 2021

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीने का वक्त शेष है। लेकिन राजनीतिक दलों ने अभी से अपनी सियासी जमीन तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है। बंगाल के रण में तृणमूल कांग्रेस, बीजेपी, वाम दल, कांग्रेस और ओवैसी की एआईएमआईएम मौदान में है। लेकिन बंगाल के चुनाव में शिवसेना भी एंट्री मारने को तैयार है। शिवसेना यहां पर 100 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे आने वाले हफ्ते में बंगाल का दौरा कर सकते हैं। वहीं शिवसेना सांसद अनिल देसाई 29 जनवरी को बंगाल जाएंगे।  

शिवसेना साल 2019 में भी लोकसभा चुनाव में अपना हाथ आजमाया था। लेकिन उस वक्त शिवसेना एनडीए का हिस्सा थी। बंगाल चुनाव में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को लेकर चर्चा लगातार बनी हुई है। बंगाल चुनाव में ओवैसी की एंट्री को लेकर शिवसेना राउत ने कहा था कि कोई कुछ भी कर ले लेकिन बंगाल में तो ममता दीदी ही जीतेगी। 

प्रमुख खबरें

Muthanga case में हिरासत में प्रताड़ित शिक्षक को 12.5 लाख रुपये मुआवजा देगी Kerala सरकार

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे