शिवसेना को कांग्रेस का खुला ऑफर, साथ आने पर मिलेगा CM पद

By अभिनय आकाश | Oct 31, 2019

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर बीजेपी और शिवसेना में तकरार के बीच दोनों दलों के विधायकों ने अपना नेता चुन लिया है। बीजेपी ने जहां देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर लगाई तो शिवसेना ने एकनाथ शिंदे पर सहमति जताई। जिसके बाद आदित्य ठाकरे के नेतृत्व में एकनाथ शिंदे, दिवाकर राउते और सुभाष देसाई समेत शिवसेना के अन्य वरिष्ठ नेता महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने जाएंगे। राज्यपाल से मुलाकात का समय 3.30 बजे का है।

लेकिन इन सब के बीच कांग्रेस की ओर से शिवसेना पर डोरे डालने की कोशिशें लगातार की जा रही है। कांग्रेस की ओर से लगातार कहा जा रहा है कि अगर शिवसेना हमें प्रस्ताव देती है तो वह सरकार बनाने पर विचार कर सकते हैं। वहीं अब कांग्रेस राज्यसभा सांसद हुसैन दलवई ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर वो कांग्रेस गठबंधन के साथ आ जाती है तो मुख्यमंत्री पद उन्हें दिया जा सकता है। 

प्रमुख खबरें

Delhi में Jantar Mantar प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke का दावा, PM मोदी डरे हुए हैं

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में