शिवसेना ने महाराष्ट्र में जनादेश के साथ ‘विश्वासघात’ किया है: फडणवीस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 01, 2020

पालघर। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को शिवसेना पर राकांपा और कांग्रेस के साथ गठबंधन कर सरकार बनाने के लिए निशाना साधा और इसे जनादेश के साथ ‘विश्वासघात’ बताया। यहां एक रैली को संबोधित करते हुए फडणवीस ने लोगों से उद्धव ठाकरे नीत पार्टी को आगामी पालघर जिला परिषद चुनाव में करारा जवाब देने को कहा। भाजपा नेता ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि शिवसेना ने हिन्दुत्व के विचारक वीडी सावरकर को ‘अपशब्द’ कहने वालों के साथ समझौता किया है।  उन्होंने पूछा कि ‘अंदरूनी कलह’ के बीच ठाकरे नीत सरकार कितने दिन चलेगी? फडणवीस ने आरोप लगाया कि शिवसेना ने न सिर्फ जनादेश के साथ ‘विश्वासघात’ किया बल्कि चुनाव पूर्व सहयोगी भाजपा के साथ भी विश्वासघात कियाहै। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस विधायक थोप्टे को महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने पर समर्थकों ने किया प्रदर्शन

गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक संग्राम थोपटे के कुछ समर्थकों ने मंगलवार को पुणे में पार्टी के दफ्तर पर हमला कर दिया था। वे महाराष्ट्र मंत्रिमंडल मेंथोपटे को शामिल नहीं करने को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। ठाकरे द्वारा किसान ऋण योजना की घोषणा पर फडणवीस ने कहा, ‘‘यह आंख में धूल झोकनें के अलावा कुछ नहीं है। इसमें कई शर्तें लगा दी गई हैं, नतीजतन राज्य के करीब 60 लाख किसानों को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।’’ फडणवीस ने कहा कि जब शिवसेना से इस बाबत पूछा गया तो उन्होंने सहायता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद मांगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जब आपने राकांपा और कांग्रेस के साथ मिलाया था तब आपने मोदी से पूछा था? कोई शक नहीं, मोदीजी आपकी मदद करेंगे, लेकिन याद रखिए किसान और नागरिक आपके (शिवसेना के) राजनीतिक वजूद को खत्म कर देंगे और आपको दरवाजा दिखा देंगे।’’ फडणवीस ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि यह सरकार (ठाकरे के मुंबई के आवास) ‘मातोश्री’ से नियंत्रित नहीं होगी बल्कि ‘दिल्ली के मातोश्री’ से नियंत्रित होगी। 

प्रमुख खबरें

Saharanpur में आवारा कुत्तों ने 12 वर्षीय बच्चे को नोंचकर मार डाला, एक अन्य घायल

US Dollar की मजबूती से गिरा Rupee, 11 पैसे टूटकर 95.73 पर बंद

विद्या भारती का राष्ट्रव्यापी अभियान, 25 सितंबर को 25 हजार जगहों पर होगा Vande Mataram का सामूहिक गायन

Varshini Venkat: चेन्नई में टीवी अभिनेत्री कारोबारी से 5.5 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार