MVA सरकार बचाने की कवायद तेज ! एकनाथ शिंदे पर शिवसेना का एक्शन, विधायक दल के नेता के पद से हटाया गया

By अनुराग गुप्ता | Jun 21, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार में संकट के बादल छाए हुए हैं। ऐसे में शिवसेना ने बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल, उद्धव ठाकरे सरकार में मंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे अन्य 12 विधायकों के साथ गुजरात के सूरत में अपना डेरा जमाए हुए हैं और कहा जा रहा है कि एकनाथ शिंदे भाजपा के संपर्क में हैं। 

समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि शिवसेना ने एकनाथ शिंदे को विधायक दल के नेता पद से हटाने का फैसला किया है और सेवरी विधायक अजय चौधरी को शिवसेना विधायक दल का नेता बनाया जाएगा। 

महाराष्ट्र में आया राजनीतिक भूचाल

महाराष्ट्र विधान परिषद के चुनावी नतीजे सामने आने के बाद महाविकास अघाड़ी सरकार की मुश्किलें बढ़ गईं। एक तरफ भाजपा ने महाविकास अघाड़ी गठबंधन को झटका देकर 5 सीटें जीत लीं और फिर एकनाथ शिंदे अन्य 12 विधायकों के साथ गुजरात चले गए। सूत्रों ने बताया कि एकनाथ शिंदे के संपर्क में 26 विधायक हैं लेकिन एकनाथ शिंदे शिवसेना से संपर्क नहीं साध रहे हैं और वो पार्टी से नाराज भी बताए जा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: 'राजनीतिक घटनाक्रम पर भाजपा की नजर', चंद्रकांत पाटिल ने कहा- राउत के भड़काऊ भाषणों से शिवसेना में हुई समस्या 

ऐसे में उद्धव ठाकरे ने आपात बैठक बुलाई। इस दौरान उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं और विधायकों से मुलाकात की। जिसमें प्रदेश के राजनीतिक भविष्य पर चर्चा हुई। इससे पहले शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि एकनाथ शिंदे मुंबई में नहीं हैं, लेकिन उनसे संवाद हो गया है। संजय राउत ने जोर देकर कहा कि शिवसेना वफादारों की पार्टी है और मध्य प्रदेश और राजस्थान की तरह, एमवीए सरकार को गिराने के भाजपा के प्रयास सफल नहीं होंगे।

प्रमुख खबरें

कभी जनसभा से भीड़ को दूर रखने के लिए कांग्रेस ने उठाया था ऐसा कदम, अगले दिन की हेडलाइन बनी- फिर भी बाबूजी बॉबी से जीत गए!

CEC ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग, सुरिंदर चौधरी ने दिल्ली में पाबंदियों पर उठाए सवाल

Flydubai Flight में Captain Smit Machchhar पर हमला मामले की जाँच NIA ने संभाली, अब सामने आयेगा साजिश का पूरा सच

Love Horoscope For 10 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 10 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन