ED की छापेमारी पर शिवसेना नेता संजय राउत का पलटवार, कही ये बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 24, 2020

मुंबई। शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की गई कार्रवाई को पार्टी ने मंगलवार को “राजनीतिक प्रतिशोध” करार दिया और कहा कि महाराष्ट्र सरकार या उसके नेता किसी दबाव के आगे नहीं झुकेंगे। शिवसेना सांसद संजय राउत ने भाजपा का नाम लिए बिना यहां संवाददाताओं से कहा कि उसे (भाजपा) अगले 25 साल तक महाराष्ट्र में सत्ता में आने का ख्वाब देखना बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एजेंसियों के द्वारा चाहे जितना दबाव बना ले शिवसेना उसके आगे नहीं झुकेगी। उन्होंने कहा, “अगर आपने आज शुरुआत की है तो हमें पता है कि इसका अंत कैसे करना है।” 

प्रमुख खबरें

Iran ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, अब Trump के जवाब का इंतजार

चंडीगढ़ में आयोजित Rodrigues Memorial Seminar में सैन्य विशेषज्ञों ने आर्टिलरी के आधुनिकीकरण पर मंथन किया

राहुल गांधी के मंच पर कॉमेडी, फिर नोएडा शो कैंसल... Pulkit Mani बोले- अंडरग्राउंड होने का समय आ गया

Bigg Boss 20 में ट्रोलर्स पर भड़के Salman Khan, Varun Dhawan और David Dhawan ने किया सपोर्ट