आदित्य की बजाए शिवसेना ने एकनाथ शिंदे को किया आगे, चुने गए विधायक दल का नेता

By अभिनय आकाश | Oct 31, 2019

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर बीजेपी और शिवसेना के बीच चल रही खींचतान लगातार जारी है। इस बीच शिवसेना की विधायक दल की बैठ हुई। तमाम कयासों को धता बताते हुए शिवसेना के सभी विधायकों ने एकनाथ शिंदे को विधायक दल का नेता चुना। बता दें शिंदे दोबारा शिवसेना विधायक दल का नेता चुने गए हैं। 2014 में भी शिवसेना विधायकों ने उनके नाम पर ही मुहर लगाई थी। आदित्य ठाकरे के नेतृत्व में शिवसेना के विधायक 3:30 बजे राज्यपाल से मुलाकात करने जाएंगे।

लेकिन पहली बार ठाकरे परिवार से चुनाव लड़कर वर्ली सीट से जीत दर्ज करने वाले आदित्य ठाकरे के नेता चुने जाने की खबर आ रही थी। लेकिन सीएम पद को लेकर बीजेपी के कड़े रवैये के बाद शिवसेना ने शिंदे को आगे कर सरकार पर दवाब बनाने की कोशिश जारी रखना चाहती है। 

इसे भी पढ़ें: शिवसेना का रुख नरम पड़ा, फडणवीस ने कहा दोनों पार्टियां मिलकर जल्द बनाएंगी सरकार

बैठक से पहले शिवसेना की ओर से मुख्यमंत्री पद पर सख्ती दिखाते हुए शिवसेना संजय राउत ने कहा था कि हम अपनी मांग से पीछे नहीं हटे हैं, बल्कि हमारे दोस्त (भाजपा) अपने वादे से मुकर गई है।

कौन हैं एकनाथ शिंदे

एकनाथ शिंदे फडणवीस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं और कोपरी-पचखापड़ी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। साल 2014 में शिवसेना ने उन्हें विधायक दल का नेता बनाया था। 

प्रमुख खबरें

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह

बॉडी कैम, फेशियल रिकग्निशन, ड्रोन और 35,000 जवान, CJP के जंतर-मंतर 2.0 प्रदर्शन से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस की चाक-चौबंद तैयारी

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान