सरकार बनाने को लेकर शिवसेना का बड़ा दावा, CMP पर तीनों दलों की लगी मुहर

By अभिनय आकाश | Nov 18, 2019

महाराष्ट्र में हर दिन नए समीकरण के बनने और बिगड़ने का खेल लगातार जारी है। जब लग रहा था कि कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना मिलकर सरकार बनाने जा रही है, तभी अचानक शरद पवार ने एक बयान जारी कर महाराष्ट्र के सियासी घमासान को और बढ़ा दिया। जब पवार ने नए सरकार के गठन के लिए बीजेपी और शिवसेना से सवाल पूछने की बात कह दी। जिसके बाद ऐसा लगने लगा कि शिवसेना को लेकर कांग्रेस-एनसीपी में अभी संस्पेंस कायम है। लेकिन शिवसेना की तरफ से सरकार गठन को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है।

शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने कहा है कि कांग्रेस-एनसीपी के साथ कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बन चुका है। इसपर तीनों पार्टियों ने दस्तखत कर दिए हैं। यानि महाराष्ट्र को लेकर डील सील हो चुकी है। संजय राउत ने ये भी दोहराया कि नई सरकार में मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होगा। 

प्रमुख खबरें

Jyothi Yarraji और Praveen Chithravel की चोट पर AFI मांगेगा निजी संस्थानों से जवाब

Maharashtra के 265 तालुके सूखा प्रभावित घोषित, किसानों के लिए राहत उपायों का ऐलान

Asian Games में Sawan Barwal ने मैराथन में 44 साल बाद जीता रजत पदक

Shivpal Yadav बोले- Jaswantnagar में कोशिश भी कर ले Congress, नहीं मिलेगा कोई वोट