Shiv Sena MLA Sanjay Gaikwad ने कैंटीन संचालक को जमकर पीटा, कहा- घटिया खाना खिलाया, दोबारा ऐसा किया तो...

By Neha Mehta | Jul 09, 2025

महाराष्ट्र में इन  दोनों भाषा को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है और आज इन सब के बीच शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया जिसमें वो एक कैंटीन कर्मचारी को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में वह भोजन की गुणवत्ता से नाराज़ होकर, मुंबई स्थित आकाशवाणी विधायक निवास में एक कैंटीन ठेकेदार की पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

वहीँ  

गायकवाड़ ने दावा किया कि खाना - खासकर दाल - घटिया क्वालिटी का था और खाने के कुछ ही देर बाद उनकी तबियत खराब हो गई। वीडियो में गायकवाड़, बनियान पहने और कमर पर तौलिया लपेटे, कैंटीन ठेकेदार से भिड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिर वह ठेकेदार को दाल वाला पैकेट सुंघाते हैं। कुछ ही सेकंड बाद, विधायक का एक मुक्का उनके चेहरे पर पड़ता है। मुक्का इतना ज़ोरदार था कि ठेकेदार ज़मीन पर गिर पड़ा। जैसे ही ठेकेदार उठता है, विधायक उसे फिर से थप्पड़ मार देते हैं।

कैंटीन कर्मचारियों पर हमला करने के बारे में पूछे जाने पर, गायकवाड़ ने कहा कि खाना बहुत ही खराब हालत में था और अगर उन्होंने ऐसा किया तो वह कैंटीन कर्मचारियों को फिर से मारेंगे। गायकवाड़ ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "मैंने कुछ भी ग़लत नहीं किया है। खाने की गुणवत्ता बेहद ख़राब थी। मैं उसे फिर से मारूँगा, मुझे कोई पछतावा नहीं है।"

वहीं शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा कथित तौर पर खराब भोजन की गुणवत्ता को लेकर एक कैंटीन कर्मचारी को थप्पड़ मारने पर, कांग्रेस विधायक डॉ. ज्योति एकनाथ गायकवाड़ ने कहा, "हर नागरिक को अच्छा भोजन मिलना चाहिए... हालांकि, उनसे (कैंटीन कर्मचारी से) नियमों के अनुसार पूछताछ की जानी चाहिए थी, न कि उनकी पिटाई की जानी चाहिए थी। वह (संजय गायकवाड़) जनता के प्रतिनिधि हैं। अगर वह इस तरह से काम करेंगे, तो लोग क्या करेंगे... किसी को भी पीटना कोई समाधान नहीं है।" 

प्रमुख खबरें

गजब बेइज्जती है... जयशंकर ने न्यूयोर्क में पाकिस्तानी पत्रकार की अकड़ निकाली, एक ही वाक्य में कर दी बोलती बंद

6 दशकों तक दुश्मनों को डराने वाला MiG 21, रिटायर होकर भी शांत नहीं हुआ आसमान का सिकंदर, जानिए अब कहाँ और क्या कर रहे हैं IAF जेट

Asian Games में भारत Canoeing में खाली हाथ, पदक स्पर्धाएं हटने और फाइनल में हार से झटका

Thane में घर के नीचे खजाना निकालने के नाम पर महिला से 5.6 लाख रुपये की ठगी