शिवसेना सांसद विनायक राउत का बयान, नारायण राणे को मंत्री पद से त्यागपत्र दे देना चाहिये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 24, 2021

मुंबई। शिवसेना सांसद विनायक राउत ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता नारायण राणे को ‘संविधान के प्रति आदर का भाव’ दिखाते हुये गिरफ्तारी के बाद केंद्रीय मंत्री पद से त्यागपत्र दे देना चाहिये। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने संबंधी टिप्पणी के लिये केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को मंगलवार की दोपहर गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले राणे ने दावा किया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुये उद्धव ठाकरे भूल गये कि देश की आजादी को कितने साल हुये हैं और वह वहां मौजूद अपने सहयोगियों से पूछने लगे।

इसे भी पढ़ें: नारायण राणे का इरादा मुख्यमंत्री का अपमान करने का नहीं था, उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने वाले बयान पर बोले आठवले

राउत ने दावा किया कि राणे की जनआशीर्वाद यात्रा के लिये समर्थन सुनियोजित था,जिस दौरान उन्होंने यह बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘‘ यह समर्थन उनके सिर पर चढ़ गया और वह अनियंत्रित हो गये। राणे मुख्य रूप से इसी वजह से विवादास्पद टिप्पणी कर रहे हैं।’’ इस बीच राणे के अधिवक्ता अनिकेत निकम ने एक समाचार चैनल को बताया कि मंत्री के खिलाफ जो धारायें लगायी हैं उनमें अधिकतर सात साल के सजा का प्रावधान है और उन्हें समन जारी किये बगैर और उनका बयान दर्ज किये बगैर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाना चाहिये था।

प्रमुख खबरें

Rajasthan सरकार ने IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार जांच को दी मंजूरी

Rajasthan में कर्मचारियों का DA तीन प्रतिशत बढ़ा, पेंशनभोगियों को भी DR का तोहफा

उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत, AAIB करेगा जांच

UP Assembly Election के लिए BJP ने तय किया 350 सीटों का लक्ष्य, Amit Shah ने किया कार्यसमिति का आगाज