प्रधानमंत्री मोदी के आरोपों पर शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी का पलटवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 08, 2022

नयी दिल्ली|  शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों को मुंबई छोड़ने के लिए ‘‘उकसाने’’ का आरोप लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि अगर फंसे हुए लोगों की देखभाल करना गलत है, तो वे इस गलती को ‘‘100 बार’’ करेंगे।

चतुर्वेदी ने ट्वीट किया, ‘‘फंस गये प्रवासियों में अधिकतर दिहाड़ी मजदूर थे, यदि प्रधानमंत्री की नजर में भोजन और आश्रय देकर उनकी (मजदूरों) देखभाल करना गलत है, तो हम यह गलती मानवता के लिए 100 से अधिक बार करेंगे।’’

चतुर्वेदी ने पूछा कि क्या देश उस समय को भूल सकता है जब श्रमिक ट्रेन शुरू हुईं, तो गरीब मजदूरों, जिनके पास कोई आय नहीं थी, से किस तरह टिकट का शुल्क लिया जा रहा था।

प्रमुख खबरें

Anbil Mahesh से 18 करोड़ की धोखाधड़ी केस में CCB ने की आठ घंटे पूछताछ

नंदीग्राम उपचुनाव: Congress प्रत्याशी मिलन प्रधान 2007 के पुराने मामले में गिरफ्तार

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी