शिवसेना का कटाक्ष, PM मोदी सक्षम नेता लेकिन गलतियों को कौन सुधारेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2020

मुंबई। राजग सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ पर भाजपा पर कटाक्ष करते हुए शिवसेना ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘सक्षम’ नेता हैं लेकिन 2016 की नोटबंदी और लॉकडाउन के दौरान जिन्होंने नाहक प्राण गंवाए उन्हें कैसे जीवित किया जाएगा। शिवसेना ने कहा कि गलत तरीके से किया गया लॉकडाउन और प्रवासी श्रमिकों के मामले 1947 की आजादी के दौरान शरणार्थियों की याद दिलाते हैं। शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में संपादकीय में कहा है , ‘‘मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं ये देश का भाग्य है। वह देश और यहां के मुद्दों को समझते हैं। वह सक्षम नेता हैं और कोई भी ऐसा नेता नहीं है जो उनके सामने टिक सके।’’ इसमें कहा गया है कि मोदी ने प्रधानमंत्री के तौर पर कुछ अच्छे फैसले किए हैं लेकिन 60 साल में जिस तरह कुछ गलतियां हुई, उसी तरह (राजग सरकार के) छह साल में भी गलतियां हुई। महाराष्ट्र में शिवेसना के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में कांग्रेस भी शामिल है। सामना में कहा गया, ‘‘जिस तरीके से देश में लॉकडाउन लागू किया गया और गरीब प्रवासी मजदूरों को दिक्कतें हुई उससे आजादी के समय की याद आ गयी।’’ शिवसेना ने पूछा, ‘‘इन गलतियों को कौन ठीक करेगा ? भारत का सौभाग्य है कि मोदी देश के नेता हैं लेकिन लॉकडाउन और नोटबंदी के दौरान जिन्होंने नाहक अपने प्राण गंवाए उन्हें किस अमृत से जीवित किया जाएगा?’’ शिवसेना ने भाजपा के उन नेताओं पर भी कटाक्ष किया जिन्होंने कहा है कि देश में राजग सरकार के छह साल में जो काम हुआ वैसा पहले कभी नहीं हुआ। संपादकीय में कहा गया, ‘‘अगर भाजपा के नेताओं की मानें तो हमारे देश का इतिहास केवल छह-सात वर्षों का है। ऐसा लगता है कि इससे पहले यह देश नहीं था। कोई स्वतंत्रता संग्राम नहीं था, तब का संघर्ष और बलिदान केवल भ्रम था। देश की सामाजिक, वैज्ञानिक, चिकित्सा, औद्योगिक क्रांति आदि सभी झूठ हैं।’’ 

इसे भी पढ़ें: येदियुरप्पा का दावा, 70 फीसदी लोग चाहते हैं कि अगली बार भी मोदी PM बने

प्रमुख खबरें

विदेशी पूंजी प्रवाह से Rupee में मजबूती, डॉलर के मुकाबले 94.51 के स्तर पर बंद

प्रज्ञानानंद ने Speed Chess की कमजोरी को बनाया हथियार, Grand Chess Tour Final जीतकर रचा स्वर्णिम इतिहास

सड़क सुरक्षा के लिए Bharat NCAP 2.0 अक्टूबर 2027 से होगा लागू, Nitin Gadkari ने की घोषणा

Pakistan Cricket में मचे घमासान पर Mohsin Naqvi का बड़ा बयान, दिग्गजों की आलोचना पर बोले- अपना रिकॉर्ड देखें पूर्व खिलाड़ी