शिवसेना का मोदी सरकार को चैलेंज, कहा- हिम्मत है तो राम मंदिर का निर्माण करवाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 15, 2018

मुंबई। भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने रविवार को कहा कि नरेंद्र मोदी नीत सरकार को साहस दिखाना चाहिए और अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर का निर्माण शुरू करना चाहिए। शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने पार्टी के मुखपत्र ‘‘सामना’’ में एक आलेख में कहा है कि यदि मुसलमान अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की इजाजत देते हैं तो यह वोट बैंक की राजनीति को खत्म कर देगा।’’ गौरतलब है कि रामजन्मभूमि - बाबरी मस्जिद विवाद का मामला उच्चतम न्यायालय में लंबित है। 

 

सामना के कार्यकारी संपादक राउत ने कहा कि यह आशंका कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू होने पर दंगे हो जाएंगे, बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार को कुछ साहस दिखाना चाहिए और एक अध्यादेश ला कर राम मंदिर का निर्माण शुरू करना चाहिए। राउत ने दलील दी कि यहां तक कि ईरान और पाकिस्तान जैसे देशों में मस्जिदों को ढहाने के उदाहरण रहे हैं। इस सच्चाई को मुसलमानों को स्वीकार करना चाहिए। जिस दिन यह हो जाएगा, यह वोट बैंक की राजनीति को तगड़ा झटका होगा। 

 

उन्होंने भाजपा नेता सुब्रहमण्यम स्वामी का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि भगवा पार्टी लोकसभा चुनाव जीतने के लिए अयोध्या कार्ड खेल सकती है।  राउत ने कहा, ‘‘स्वामी ने कहा है कि देश मुश्किल समय से गुजर रहा है। मोदी सरकार नाकाम रही है लेकिन वे हिंदू कार्ड खेल कर चुनाव जीतेंगे।’’  उन्होंने कहा कि यदि भारतीय मुसलमान बाबरी विवाद 2019 से पहले खत्म करने का फैसला करते हैं, तो यह भारत के लिए नयी सुबह होगी। 

 

प्रमुख खबरें

US H-1B वीज़ा में बड़ा फेरबदल: अब लॉटरी नहीं, स्किल और सैलरी तय करेगी किस्मत

बांग्लादेश में हिंसा भड़की, भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ा अविश्वास, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

Carabao Cup: पेनल्टी में केपा का जादू, आर्सेनल फाइनल की दौड़ में, चेल्सी के खिलाफ अगला मैच

Bharat Coking Coal का IPO जल्द, कोल इंडिया 10% हिस्सेदारी बेचेगी, 1300 करोड़ की होगी डील