शिवसेना का दावा, 2019 में त्रिशंकु लोकसभा का इंतजार कर रहे हैं गडकरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 07, 2019

मुंबई। भाजपा के सहयोगी दल शिवसेना के सांसद संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि देश ‘‘खंडित जनादेश’’ की तरफ बढ़ रहा है और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ऐसी स्थिति का ‘‘इंतजार’’ कर रहे हैं। शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के कार्यकारी संपादक राउत ने अखबार में अपने रविवारी आलेख में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कद घटा है जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का कद बढ़ा है। राउत ने कहा, ‘‘देश खंडित जनादेश की तरफ बढ़ रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके लिए जिम्मेदार हैं।’’ उन्होंने कहा कि 2014 में मोदी को मिला पूर्ण बहुमत ‘‘बर्बाद गए मौके’’ की तरह था।

यह भी पढ़ें: भाजपा में उठी मांग, शिवराज को बनाओ अध्यक्ष और गडकरी को उप-प्रधानमंत्री

राउत ने कहा, ‘‘भाजपा के कई वरिष्ठ नेता आगामी चुनावों में पार्टी के संभावित खराब प्रदर्शन को लेकर चिंतित हैं, लेकिन नितिन गडकरी के बयान इस बात के संकेत हैं कि हवा किस तरफ बह रही है। गडकरी जैसे नेता की आरएसएस और भाजपा नेताओं के बीच बराबर स्वीकार्यता है।’’ उन्होंने दावा किया कि गडकरी को भाजपा अध्यक्ष के तौर पर दूसरा कार्यकाल नहीं मिले, इसके लिए ‘‘राजनीतिक साजिशें’’ रची गईं थी।

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow