मुंबई में शिवसेना का शक्ति प्रदर्शन, भाजपा पर उद्धव का निशाना, बोले- फर्जी हिंदुत्ववादी देश को कर रहे गुमराह

By अंकित सिंह | May 14, 2022

शनिवार को मुंबई में शिवसेना का शक्ति प्रदर्शन रहा। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे भी शामिल हुए। अपने संबोधन के जरिए उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। उद्धव ठाकरे ने कहा कि महंगाई की बात कोई नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमने बीजेपी के साथ गठबंधन के कारण अपने 25 साल बर्बाद किए, वे सबसे खराब हैं। उन्होंने दावा किया कि फर्जी 'हिंदुत्व' पार्टी जो पहले हमारे साथ थी, देश को नरक में ले गई है। भाजपा पर हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि हमारा 'हिन्दुत्व' 'गदाधारी' है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में तहसील कार्यालय में आतंकियों ने राहुल भट को मार गिराया, अब आप (भाजपा) क्या करेंगे? क्या आप वहां पढ़ेंगे हनुमान चालीसा? उन्होंने राज ठाकरे और विपक्ष पर हमला जारी रखते हुए कहा कि जिन लोगों को महाराष्ट्र में रहकर भी महाराष्ट्र समझ में नहीं आता, उन पर कभी कभी बोलना पड़ जाता है। इसके साथ उन्होंने कहा कि मंदिर में घंटी बजाने वाला नहीं बल्कि दुश्मनों को बाहर करने वाला हिंदुत्व चाहिए। 

प्रमुख खबरें

Captain Smit Machhar पर कॉकपिट में हमले की जांच करेगी NIA, केंद्र का निर्देश

Thane में झील सौंदर्यीकरण गारंटी पत्र के बदले 7.5 लाख रुपये घूस लेते सरपंच गिरफ्तार

West Bengal में ERSS-112 सेवा शुरू, Suvendu Adhikari ने पुलिस प्रतिक्रिया सुधारने का दिया निर्देश

CJP की लीगल हेड पहुंचीं साकेत कोर्ट, CEC विरोध से रोकने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग