मेरठ में बढ़ती महंगाई को लेकर शिवसेना का मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

By राजीव शर्मा | Aug 03, 2021

मेरठ। मोदी सरकार में बढ़ती महंगाई के खिलाफ मंगलवार को मेरठ में शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा व नारेबाजी की। शिवसेना के कार्यकर्ता महिलाओं के साथ कमिश्नरी से कलेक्ट्रेट पर पहुंचे, जहां उन्होंने हाथों में बर्तन लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी दिया है। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना की तीसरी संभावित लहर के बीच कैसा होना चाहिए बच्चों का डाइट प्लान ? विशेषज्ञों ने दी यह जानकारी 

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जनता को राहत देने के बजाय महंगाई के बोझ तले जनता को मार रही है। इसके बाद केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि शिवसेना मांग करती है कि पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती हुई कीमत पर अंकुश लगाया जाए। घरेलू गैस सिलेंडरों की सब्सिडी खत्म कर दी गई है वह दोबारा शुरू की जाए। शिवसेना केंद्र सरकार की बर्खास्तगी की मांग करते हुए राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

प्रमुख खबरें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक

Cockroach Janta Party के पुराने प्रदर्शन में नियमों का उल्लंघन, Delhi Police ने जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ाई

लाहौर में Gurdwara Janam Asthan Guru Ramdas Ji का होगा विस्तार, 13 मरला जमीन परिसर में जुड़ेगी