शिवसेना ने फडणवीस पर तंज कसा, भाजपा को ढाई साल पहले ‘बड़ा दिल’ दिखाना चाहिए था

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2022

मुंबई। शिवसेना ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेना राज्य में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने के नाटक की ‘‘हैरतअंगेज पराकाष्ठा’’ थी और उसने भाजपा से सवाल किया कि उसने 2019 में बारी-बारी से मुख्यमंत्री बनने के समझौते का सम्मान करके ‘‘बड़ा दिल’’ क्यों नहीं दिखाया। शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में कहा कि फडणवीस के मुख्यमंत्री के बजाय उपमुख्यमंत्री बनने के फैसले का उनका ‘‘दिल बड़ा’’ बताकर और ‘‘पार्टी के निर्देशों का पालन करने’’ के तौर पर बचाव किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ : नुपुर शर्मा के पक्ष में पोस्ट लिखने पर युवक को जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

‘सामना’ में कहा गया है, ‘‘हालांकि राजभवन में हुआ घटनाक्रम इसका सबसे हैरान करने वाला हिस्सा था। जिसके बारे में सभी को लग रहा था कि वह मुख्यमंत्री (फडणवीस) बनेगा, वह उपमुख्यमंत्री बन गया। उन्होंने पार्टी के आदेश पर यह पद स्वीकार कर लिया, लेकिन अब बचाव में कहा जा रहा है कि फडणवीस ने बड़ा दिल दिखाया और यह पद स्वीकार कर लिया।’’ उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली पार्टी ने कहा कि अगर भाजपा ने शिवसेना से ढाई साल पहले किए अपने वादे को बरकरार रखते हुए बड़ा दिल दिखाया होता तो उसे अब जो हुआ उसका बचाव करने की जरूरत नहीं पड़ती।

प्रमुख खबरें

ICC की कार्रवाई: Prabhat Jayasuriya ने भारत के खिलाफ खोया आपा, मैदान पर तोड़फोड़ के बाद मिली सख्त सजा

Himanta Biswa Sarma ने New Delhi में की राज्यपाल से मुलाकात, असम में बाढ़ राहत पर हुई चर्चा

Sanjay Bangar की बेटी Anaya Bangar को Australia में मिली बड़ी राहत, अब महिला कम्युनिटी क्रिकेट में दिखाएंगी दम

Palghar के आश्रम स्कूल में 7 वर्षीय छात्र की बुखार से मौत, जांच के लिए SIT गठित