Shiv Sena (UBT) केवल पार्टी नहीं बल्कि विचार, भाजपा इसे खत्म नहीं कर सकती : Uddhav Thackeray

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 24, 2026

शिवसेना (उबाठा)के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि अगर भाजपा सोचती है कि उनकी पार्टी को खत्म कर सकती है, तो वह पूरी तरह से गलत है क्योंकि यह केवल राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक विचार है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अगर भाजपा सोचती है कि वह शिवसेना (उबाठा)को खत्म कर सकती है तो वह गलत है। शिवसेना (उबाठा) एक पार्टी नहीं बल्कि एक विचार है।’’ उनकी यह टिप्पणी 15 जनवरी को हुए बीएमसी चुनावों में भाजपा के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बाद आई है।

भाजपा ने 227 सदस्यीय स्थानीय निकाय सदन में 89 सीटें जीतीं जबकि राज्य की ‘महायुति’ सरकार में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को 29 सीट मिली। इसी के साथ भाजपा ने देश के सबसे धनी नगर निकाय पर ठाकरे परिवार के दशकों पुराने नियंत्रण को समाप्त कर दिया है।

प्रमुख खबरें

Amitabh Bachchan ने 84वें जन्मदिन पर Mumbai में प्रशंसकों से की मुलाकात

गांधीनगर में FIR दर्ज: Congress MLA Jignesh Mevani पर पुलिस थाने में हंगामा करने का आरोप

विपक्षी नेता Rahul Gandhi और खरगे Supreme Court तक निकालेंगे मार्च, CJI से मांगा मिलने का समय

MPSC सुधारों के लिए महाराष्ट्र सरकार ने बनाई समिति, Tukaram Mundhe बने सचिव