शिवसेना (यूबीटी) को केवल पैसों से प्यार, 50 करोड़ रुपये वापस मांगे: मुख्यमंत्री शिंदे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2023

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना ने उनसे 50 करोड़ रुपयों की मांग की जिसे अविभाजित पार्टी ने चंदा के जरिये एकत्र किया था। उन्होंने कहा कि यह दिखाता है कि ठाकरे गुट केवल पैसा चाहता है। शिंदे ने यहां राज्य विधानसभा के मॉनसूत्र के समाप्त होने के बाद संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने यह पैसा वापस कर दिया है। उन्होंने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) नेता सुभाष देसाई और अनिल देसाई ने उन्हें पार्टी के तीर-धनुष चिह्न वाले लेटरहेड पर पत्र लिखकर उनसे 50 करोड़ रुपये जमा करने को कहा जो कि पार्टी का था।

यह मांग दिखाती है कि ये लोग केवल पैसे से प्यार करते हैं ना कि शिवसेना कार्यकर्ताओं और बाला साहेब ठाकरे की विचारधारा से।’’ मुख्यमंत्री ने सत्र को ‘सफल और फलदायी’ बताया। उन्होंने कहा, ‘हमने राज्य के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। कल हमने सार्वजनिक अस्पतालों में मुफ्त में इलाज मुहैया कराने के बारे में निर्णय लिया।

प्रमुख खबरें

Punjab Cabinet ने High Court के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया

Akhilesh Yadav ने BJP पर साधा निशाना, बोले- पराए धन को अपना बनाना सत्तारूढ़ दल खूब जानता है

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल