शिवसेना (यूबीटी) 31 अगस्त व एक सितंबर को प्रस्तावित विपक्ष की तीसरी बैठक की मेजबानी करेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2023

शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी यहां विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की 31 अगस्त और एक सितंबर को प्रस्तावित तीसरी बैठक की मेजबानी करेगी। इस सिलसिले में शनिवार को यहां महा विकास आघाडी (एमवीए) की बैठक के बाद राउत ने संवाददाताओं से कहा कि शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकर यहां बैठक में शामिल हो रहे पांच मुख्यमंत्रियों समेत विपक्षी नेताओं को 31 अगस्त को भोज देंगे। उन्होंने बताया कि मुंबई के उपनगरीय क्षेत्र स्थित ग्रांड हयात होटल में 31 अगस्त की शाम को बैठक होगी, जबकि अगले दिन सुबह 10 बजे से ही बैठक शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन होगा।

शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनके सहयोगी सुभाष देसाई एवं राउत, कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री- पृथ्वीराज चव्हाण एवं अशोक चव्हाण, कांग्रेस विधायक दल प्रमुख बालासाहब थोराट,विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले शामिल थे। इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस (इंडिया) 26 दलों का विपक्षी गठबंधन है जिसे भाजपा-नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का मुकाबला करने के लिए हाल ही में बनाया गया है।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे

Odisha Vigilance ने सहायक अधिशासी अभियंता Anupama Sahu को 63 लाख की संपत्ति मिलने पर पकड़ा