संसद के दोनों सदनों में विपक्ष में बैठेगी शिवसेना, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कही यह बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2019

नयी दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को कहा कि शिवसेना के मंत्री के केंद्र सरकार से इस्तीफे तथा महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए उसकी कांग्रेस एवं राकांपा से चल रही बातचीत के बीच पार्टी को संसद के दोनों सदनों में विपक्ष की ओर सीटें आवंटित की जा रही हैं।

केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शिवसेना कोटे से एक मात्र मंत्री अरविंद सावंत ने बीते सोमवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। पार्टी ने शनिवार को कहा कि वह संसद के शीतकालीन सत्र की पूर्वसंध्या पर राजग के घटक दलों की बैठक में शामिल नहीं होगी। जोशी ने सर्वदलीय बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘शिवसेना के मंत्री ने राजग सरकार से इस्तीफा दे दिया है। वे आज राजग की बैठक में भाग नहीं ले रहे और कांग्रेस तथा राकांपा के साथ गठबंधन पर बातचीत कर रहे हैं। इसलिए स्वाभाविक है कि उन्हें दोनों सदनों में विपक्ष की ओर सीटें आवंटित की जाएंगी।’’

इसे भी पढ़ें: सर्वदलीय बैठक में PM मोदी ने कहा, सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए हैं तैयार

सूत्रों के अनुसार राज्यसभा में शिवसेना के तीनों सदस्यों को विपक्ष की ओर सीटें आवंटित की गयी हैं, वहीं लोकसभा में भी ऐसा ही किया जाएगा। शिवसेना और भाजपा के बीच दशकों पुराने गठबंधन में महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद की साझेदारी पर तकरार को लेकर दरार आ गयी है।

प्रमुख खबरें

Russia Ukraine War: यूक्रेन का पारा हाई, 1000 ड्रोन से रूस पर हमला!

Nutrifresh दक्षिण भारत में 150 एकड़ फार्म के लिए 225 करोड़ रुपये करेगी निवेश

8 दिन की CBI रिमांड खत्म, Mahadev App मामले में सौरभ चंद्राकर 19 नवंबर तक जेल में रहेगा

Omar Abdullah ने अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र, अनंतनाग में मांगा वंदे भारत का स्थायी स्टॉप