शिवसेना जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी : शिंदे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 12, 2025

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को कहा कि शिवसेना हमेशा अपने जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और समुदायों से जुड़े कई नेता और सदस्य मुंबई में उनके आधिकारिक मुक्तागिरी निवास पर पार्टी में शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि राज्य भर में हर दिन हजारों कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हो रहे हैं, जो शिवसेना के नेतृत्व और विचारधारा में लोगों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। शिंदे ने कहा, “राज्य के मुख्यमंत्री रहते हुए भी मैंने एक पार्टी कार्यकर्ता के रूप में काम किया और अब भी करता हूं। यह पार्टी कार्यकर्ताओं की है, किसी एक व्यक्ति की नहीं।

प्रमुख खबरें

Sensex की 5 कंपनियों का बाजार मूल्य 1 लाख करोड़ रुपये घटा, TCS को सर्वाधिक नुकसान

Jindal Stainless करेगी 900 करोड़ रुपये का Investment, बढ़ेगी स्टील क्षमता

Amit Shah के Alwar दौरे से पहले छात्र हिरासत में, काले झंडे दिखाने की थी तैयारी

Jharkhand में छात्र 20 अगस्त को CM आवास घेरेंगे, सोरेन व राहुल गांधी का पुतला जलाएंगे