Shiva Tandav Stotram: अद्भुत और चमत्कारिक है रावण द्वारा रचित शिव तांडव स्त्रोत, जानिए जाप करने का लाभ

By अनन्या मिश्रा | Feb 21, 2025

शिव तांडव स्त्रोत को रावण तांडव स्त्रोत के नाम से भी जाना जाता है। इस स्त्रोत की रचना रावण द्वारा की गई है। शिव तांडव स्त्रोत में रावण ने 17 श्लोकों से भगवान भोलेनाथ की स्तुति की गई है। एक बार दशानन रावण ने अहंकारवश कैलाश पर्वत उठाने का प्रयास किया था। तब शिव जी ने अपने पैर के अंगूठे से पर्वत को दबाकर स्थिर कर दिया था। जिसकी वजह से रावण का हाथ कैलाश पर्वत के नीचे दब गया था। तब पीड़ा में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भगवान शिव की स्तुति की थी।


दशानन रावण द्वारा गाई गई यह स्तुति शिव तांडव स्त्रोत के नाम से जानी जाती है। अन्य किसी भी पाठ की तुलना में शिव तांडव स्तोत्र का पाठ भगवान शिव को अधिक प्रिय है। शिव तांडव स्त्रोत का पाठ करने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और इस स्त्रोत को काफी चमत्कारिक माना जाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको शिव तांडव स्त्रोत के फायदे और इसका पाठ करने की विधि के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Sai Baba Vrat Niyam: कब और कैसे शुरू करना चाहिए साईं बाबा के व्रत, जानिए पूजन और उद्यापन विधि


शिव तांडव स्त्रोत का पाठ करने के लाभ

बता दें कि जो मनुष्य शिवतांडव स्त्रोत द्वारा भगवान भोलेनाथ की स्तुति करता है, उस पर महादेव प्रसन्न होते हैं। नियमित रूप से शिव तांडव स्त्रोत का पाठ करने से जातक को कभी धन-संपदा की कमी नहीं होती है।

इस स्त्रोत का पाठ करने से जातक को उत्कृष्ट व्यक्तित्व की प्राप्ति होती है। 

शिव तांडव स्त्रोत का पाठ करने से जातक के मन की कामना पूरी हो जाती है।

मान्यता है कि रोजाना इस स्त्रोत का पाठ करने से वाणी की सिद्धि भी प्राप्त की जा सकती है।

महादेव चित्रकला, लेखन, नृत्य, योग, ध्यान, समाधि आदि सिद्धियों को प्रदान करने वाले हैं। इस स्त्रोत का पाठ करने से इन सभी विषयों में सफलता प्राप्त होती है।

शिव तांडव स्त्रोत का पाठ करने से शनि दोष के कुप्रभावों से मुक्ति मिलती है।

वहीं जिन जातकों की कुंडली में कालसर्प दोष, सर्प दोष या पितृ दोष लगा है, तो उन जातकों को भी शिव तांडव स्त्रोत का पाठ करना चाहिए।


शिव तांडव स्तोत्र की विधि

इस स्त्रोत का पाठ सुबह या फिर प्रदोष काल में करना चाहिए।

सबसे पहले स्नानादि करने के बाद साफ कपड़े पहनें।

अब शिव जी को प्रणाम करें और धूप-दीप, नैवेद्य से उनका पूजन करें।

बता दें कि पीड़ा के कारण रावण ने पीड़ा के कारण बहुत तेज स्वर में गाया था। इसलिए हमेशा शिव तांडव स्त्रोत का पाठ गाकर करें।

इस स्त्रोत का पाठ करने के साथ नृत्य करना सर्वोत्तम माना जाता है। लेकिन नृत्य सिर्फ पुरुषों को ही करना चाहिए।

स्त्रोत का पाठ पूरा हो जाने के बाद महादेव का ध्यान करें।

शिव तांडव स्त्रोत का पाठ करना ऊर्जावान और शक्तिशाली मना गया है।

इस स्त्रोत का पाठ करने के दौरान किसी के प्रति अपने मन में दुर्भावना न रखें।

प्रमुख खबरें

US H-1B वीज़ा में बड़ा फेरबदल: अब लॉटरी नहीं, स्किल और सैलरी तय करेगी किस्मत

बांग्लादेश में हिंसा भड़की, भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ा अविश्वास, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

Carabao Cup: पेनल्टी में केपा का जादू, आर्सेनल फाइनल की दौड़ में, चेल्सी के खिलाफ अगला मैच

Bharat Coking Coal का IPO जल्द, कोल इंडिया 10% हिस्सेदारी बेचेगी, 1300 करोड़ की होगी डील