IPL 2023 के मैच में कमेंट्री करते नजर आए Shiv Thakare, वीडियो के साथ शेयर किया एक्सपीरियंस

By एकता | Apr 09, 2023

बिग बॉस 16 के उपविजेता शिव ठाकरे इस सीजन के सबसे लोकप्रिय प्रतियोगी थे। शो के दौरान वह बड़े पैमाने पर फैन फॉलोइंग हासिल करने में कामयाब रहे। बिग बॉस खत्म होने के बाद से फैंस शिव को टेलीविज़न पर फिर से देखने के लिए बेताब थे, जो शनिवार की शाम को खत्म हो गया। शिव ठाकरे शनिवार को आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2023 के एक मैच में कमेंट्री करते नजर आए। इसी के साथ शिव ने बतौर कमेंटेटर अपना डेब्यू कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: यामी गौतम ने तोड़ा RRR का रिकॉर्ड, Netflix पर सबसे ज्यादा देखी गयी Chor Nikal Ke Bhaga भारतीय फिल्म

शिव ठाकरे ने गेस्ट कमेंटेटर की भूमिका निभाने पर मीडिया के साथ भी अपना अनुभव शेयर किया। उन्होंने एक मीडिया आउटलेट को बताया, 'मैंने वास्तव में उस पूरे अनुभव का आनंद लिया। क्रिकेट प्रशंसक के रूप में, हम अधिक से अधिक स्टेडियम में मैच देखने जाते हैं। लेकिन, कमेंटेटर के कमरे से इसे देखना बिल्कुल अलग अनुभव था।' शिव ने बताया कि पहली बार दिग्गजों के साथ कमेंट्री करने पर वह थोड़ा घबरा गए। उन्होंने कहा, 'मैं घबरा गया था क्योंकि मैं किरण मोरे सर जैसे क्रिकेट के दिग्गज और दो अन्य कमेंटेटरों के साथ कमेंट्री कर रहा था, जो इतने अनुभवी थे। इसकी तुलना में, मैं गली क्रिकेट-टाइप कमेंट्री कर रहा था। उनके शब्द मेरे से बिल्कुल अलग थे, लेकिन मैंने मेरे स्टाइल में कमेंट्री की।'

View this post on Instagram

A post shared by Shiv Thakare (@shivthakare9)

प्रमुख खबरें

Himachal Cabinet ने सरकारी विभागों में 12 हजार पदों पर भर्ती को दी हरी झंडी

Khyber Pakhtunkhwa में आपातकाल लगाने पर विचार, Shehbaz Sharif और राष्ट्रपति जरदारी ने की समीक्षा

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke और कई नेता हिरासत में